Rewa News: रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने बनाई व्हीलचेयर
दिव्यांगों को मिलेगी मदद, किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल पहुंचेगी सूचना
रीवा। इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने कड़ी मेहनत करके एक विशेष व्हीलचेयर बनाई है। कालेज के मैकेनिकल विभाग के छात्रों ने इस व्हीलचेयर को बनाने में काफी मेहनत की है। यह व्हीलचेयर आधुनिक सुविधाओं से लजैश है। इसमें मेजरिंग डिवाइस, ब्लड प्रेशर मशीन, एसपीओ, तापमान, वायस कंट्रोल, आटो मैटिक नेविगेशन और बाधा पहुंचाने वाली सुविधाएं शामिल है। यह व्हीलचेयर का उपयोग करने पर किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से आसानी से अपना काम कर सकता है और आत्म निर्भर रह सकता है।
बताया गया है कि छात्रों को यह व्हीलचेयर बनाने में करीब पांच महीने का समय लगा है और इसमें 57 हजार रुपये का खर्च आया है। छात्र आस्थ्ज्ञा गौतम, अभिनव मिश्रा, श्रेया द्विवेदी, नैनसी सिंह, दीपिका त्रिपाठी सहित अन्य छात्रों ने मिलकर यह कारनामा किया है। छात्रों ने कड़ी मेहनत करके इसको बनाने में सफलता हासिल की है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. संदीप पाण्डेय, विभ्रााग घ्यक्ष आर कुमरे, प्रो. अनंत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इनका कहना है-
इस प्रकार के नवाचार न केवल तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी सहायक होते है। छात्रों ने यह व्हीलचेयर बनाकर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए जीवन काफी आसान कर दिया है। इसके छात्र बधाई के पात्र है।
-डॉ. आरपी तिवारी, प्राचार्य