Rewa News: रीवा में मछली मार्केट के पास दो पक्षों के बीच चली लाठियां, पुलिस ने पकड़ा

सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट से हंगामे की स्थिति बन गई। थाने के चंद कदम की दूरी पर यह घटना हुई जिस पर पुलिस तुरंत स्पाट में पहुंच गई। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है। विवाद की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 


बताया गया है कि बीती रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मछली मार्केट एसपी आफिस के सामने रात में यह विवाद हुआ था। रात को यहां पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद छोटी सी बात पर शुरू हुआ जिसने हिंसक रूप धर लिया। 


दोनों पक्षों के बीच अचानक लाठियां चलने लगी और एक दूसरे को जमकर पीटा जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। थाने के चंद कदम की दूरी पर यह घटना हुई थी जिस पर हल्ला-गुहार सुनकर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग तो वहां खिसक गए जबकि विवाद करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाया गया।


 बताया गया है कि जिन लोगों को चोट आई थी। पुलिस ने उनको उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की आरे से प्रकरण कायम कर लिया है। विवाद की असली वजह व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को माना जा रहा है। व्यापारी में आगे बढ़ने के लिए दोनों व्यापारी गुटों के बीच विवाद हुआ था और बात यहां तक पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


देर रात तक अराजक तत्वों की रहती है भीड़
मछली मार्केट के पास देर रात तक अराजक तत्वों की भीड़ रही है। मछली मार्केट में असमाजिक तत्व आसपास एकत्र रहते है जो यहां देर रात तक घूमते है और नशाखोरी भी करते है। कुछ दुकानों की आड़ में सक्रिय रहते है जिन पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। यही कारण है कि यहां पर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है।


इनका कहना है-
बीती रात मछली मार्केट के पास दो व्यापारिक गुटों के बीच विवाद हुआ था जिससे मारपीट की स्थिति बन गई थी। तत्काल पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और विवाद करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया। पूरे घटनाक्रम को जांच में लिया गया है।
-कमलेश साहू, टीआई सिविल लाइन