Rewa News: रीवा में एक माह के भीतर परिवार पर दूसरी बार सांप का कहर, महिला की मौत

चोरहटा थाना क्षेत्र से महिला को उपचार हेतु लाया गया था हॉस्पिटल, पुलिस ने घटना को जांच में लिया 

 | 
Rewa

रीवा। एक परिवार ने सांप के डसने से अपने दो सदस्यों को खो दिया है। एक महीने पहले सांप के डसने से एक सदस्य की मौत हो गई थी। उसके बाद बीती रात फिर सांप ने परिवार की एक महिला को काट लिया।

महिला घर के अंदर सो रही थी तभी उसको सांप ने डस लिया था। जानकारी मिलने पर घर वाले उसे उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एक सदमे से परिवार के लोग बाहर भी नहीं आ पाए थे कि दूसरी सांप ने उन पर हमला कर दिया।


बताया गया है कि सांप का एक परिवार दूसरी बाहर कहर टूटा है। बुटान पति सुखनंदन 35 साल निवासी खोखम थाना चोरहटा बीती रात अपने घर के अंदर सो रही थी। रात में सोते समय एक सांप अंदर घुस आया जिसने महिला पर हमला कर दिया। 


महिला ने हल्ला गुहार किया तो घर के दूसरे सदस्यों की नींद खुल गई। सांप उसके बाद गायब हो गया। महिला की हालत खराब होने लगी थी जिसकी वजह से घर वाले उसको आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।


बताया गया है कि पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर घर वालों को सौंप दिया है। इस परिवार के एक सदस्य पर कुछ समय पहले सांप ने हमला किया था। उस बार भी सांप उन पर हमला करके भाग गया था। उस हमले में भी परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी। 


उस सदमे से घर वाले बाहर भी नहीं आ पाए थे कि एक बार फिर सांप ने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत घटना के वास्तविक कारण सामने आएंगे।