Rewa News: रीवा के 'ऑलराउंडर' धर्मेंद्र का नेशनल कैंप में चयन, मैदान में मचाया धमाल

जवा ब्लॉक के ग्राम बेलगवां के रहने वाले धर्मेंद्र का चयन अहमदाबाद प्रीमियर लीग के अंडर-19 नेशनल कैंप के लिए चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल

 | 
Rewa

कुलभास्कर वर्मा, रीवा। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र से एक और उभरता हुआ सितारा खेल जगत में चमकने को तैयार है। रीवा जिले के जवा ब्लॉक के ग्राम बेलगवां के रहने वाले धर्मेंद्र का चयन अहमदाबाद प्रीमियर लीग के अंडर-19 नेशनल कैंप के लिए हुआ है। धर्मेंद्र ने अपने हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया है।

 


शानदार प्रदर्शन
चयन प्रक्रिया और लीग के दौरान धर्मेंद्र ने अपनी ऑलराउंड क्षमता का लोहा मनवाया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरते हुए मात्र 32 गेंदों में तूफानी 66 रन ठोक दिए। वहीं, गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 3 ओवरों में मात्र 25 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अहमदाबाद में होने वाले नेशनल कैंप के लिए बुलावा मिला है।

 


माता-पिता का नाम किया रोशन
एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले धर्मेंद्र की इस सफलता के पीछे उनके पिता बुद्धिलाल कोल और माता श्रीमती कलावती का कड़ा संघर्ष और अटूट विश्वास है। ग्रामीण परिवेश की सुविधाओं के अभाव के बावजूद धर्मेंद्र ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।