Rewa News: रीवा में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, घटना से मचा हड़कंप
समान थाने की पुलिस स्पॉट में पहुंची, कारणों की जांच कर रही पुलिस
रीवा। प्रॉपर्टी डीलर एक युवक ने आज अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वाले कमरे में पहुंचे तो युवक जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसकी उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मौका पहुंच गई। आत्महत्या के कारण अभी अज्ञात हैं जिनका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
बताया गया की प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर आत्महत्या की है। रामनिरंजन नगर थाना सामान में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अनुज दुबे 26 साल ने आज अपने घर में पिस्टल से फायर कर लिया। उन्होंने अपने कनपटी में पिस्टल रखकर गोली चला दी। इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति बन गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले कमरे में पहुंचे तो युवक जख्मी हालत में पड़ा था। उसकी हालत देकर घर वालों के भी होश उड़ गए।
बताया गया कि परिजन तुरंत से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे घोषित कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस स्पाट में पहुंच गई।
मौके से पुलिस को गन और खाली खोखा मिला है जिसको पुलिस ने जांच में लिया है। युवक की आत्महत्या के स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाए हैं। पुलिस के फिलहाल मर्ग कायम का घटना को विवेचना में लिया है। अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरंात लाश घर वालों को सौंप दिया गया है।
प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था युवक, अवैध पिस्टल से की फायरिंग
मौत को गले लगाने वाला युवक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। रामनिरंजन नगर में पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। जिस गन का इस्तमाल उसने आत्महत्या करने के लिए किया है वह अवैध थी जिसे युवक अपने पास रखे हुए था। पुलिस को स्पाट से पिस्टल और कारतूस का एक खोखा मिला है जो फायर के बाद स्पाट में पडा हुआ था।
इनका कहना है-
एक युवक ने घर में गोली मार कर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। घटनास्थल के निरीक्षण में खाली खोखा और गन मिली है। घटना को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत उसकी आत्महत्या के कारण पता चल पाएंगे।
-विजय सिंह बघेल टीआई समान