Rewa News: रीवा में शातिर चोरों की गैंग को पुलिस ने दबोचा, तीन आरोपी धराए

चोरहटा पुलिस को मिली सफलता, बदमाशों को लोगों ने पकड़कर धुना

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसे बदमाश आसपास के लोगों के हांथ लग गए। घर के सदस्यों की नींद खुल गई जिन्होंने हल्ला गुहार किया। उसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े और चोरों को पकड़ लिया। उनको लोगों को काफी देर तक पीटा और फिर बाद में पुलिस को सूचना दी। तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई।घटनाकारित करने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई जिनसे अब विस्तृत पूछतांछ की जा रही है। 


बताया गया है कि पुलिस चोरों की गैंग को बेनकाब करने में सफलता हासिल की है। नागेन्द्र पाण्डेय निवासी रौसर थाना चोरहटा के घर में बीती रात चोरों की गैंग ने धावा बोल दिया। घर वाले अंदर सो रहे थे और रात में चोर पेटियां तोड़ रहे थे उनको चोरों की आहट मिल गई। उन्होंने हल्ला गुहार किया तो बदमाश घर से निकलकर भाग दिए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घेर कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

तीनों को लोगों को जमकर पीटा और काफी देर तक उन पर थप्पड़ लात बरसाते रहे। बाद में पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। लोगों की पिटाई से वे जख्मी हो गए थे जिस पर उनको मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया है कि घर से आरोपियों ने सामान चोरी किया था जो उनके पास से जब्त हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमे राजकुमार गुप्ता निवासी पाण्डेन टोला, विक्की सेन निवासी कटरा मोहल्ला, अमन अंसारी निवासी चिकान टोला थे। 


तीनों आरोपी रात में चोरी करने के इरादे से निकले थे और पीड़ित का घर सूनसान स्थान में पाकर उसमें घुस गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जिस पर न्यायालय ने उनको जेल दाखिल कर दिया है। आरोपियों की चोरी की दूसरी घटनाओं में भी भूमिका का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।


इनका कहना है-
बीती रात एक घर में तीन बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे जिनको आसपास के लोगों के साथ मिलकर पकड़ा गया है। आरोपियों ने घर से जो सामान चोरी किया था उसको जब्त कर लिया गया र्है। उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है। दूसरी घटनाओं में उनकी भूमिका का पता चलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
- पवन शुक्ला, टीआई चोरहटा