Rewa News: रीवा में प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए उठा लाई पुलिस, बिना अनुमति दे रहे थे धरना

जनपद के सामने विधायक से इस्तीफा देने की मांग पर हेाने वाला था धरना

 | 
Rewa

रीवा। विधायक द्वारा एक बलात्कार के आरोपी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था ििजसको लेकर राजनीति गर्मा गई है। कई समाजसेवी आज विधायक से इस्तीफे की मांग को लेकर धरना देने वाले थे लेकिन सुबह पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई कर  न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है।


बताया गया है कि धरना देने आ रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक गिरीश गौतम ने इंद्रपाल सिंह को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया था। उनको बलात्कार के मामे में सजा पड़ी हुई थी और जमानत पर बाहर है। सुप्रीम कोर्ट से उनकी सजा यथावत रहने पर उन्होंने एक दिन पहले न्यायालय में सरेण्डर किया था जहां से उनको जेल दाखिल कर दिया गया। 


विधायक द्वारा बलात्कार के आरेपी को प्रतिनिधि नियुक्ति किया था जिसकी वजह से मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी और इसी मांग केा लेकर आज वे अन्य लोगों के साथ जनपद आफिस के सामने धरना देने वाले थे। 


बताया गया है कि आज सुबह पुलिस उनके घर पहुंच गई और धरनास्थल पर पहुंचने से पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया। जबरदस्ती पुलिस उनको उठाकर जीप में बैठाई और बाद में थाने लेकर आई। 


धरना स्थल पर बैठे रामेश्वर गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा, भगवानदीन शुक्ला को भी हिरासत में ले लिया। चारों लोगों को लेकर पुलिस थाने आई और उनके विरुद्ध कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उनको जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई का कई लोगों ने विरोध किया है।

भाजपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग

Rewa

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रधानमंत्री, मु यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया गया। मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने कुछ दिन पूर्व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी उन्होंने की थी। इसके बाद विधायक के खिलाफ भी गलत बयानबाजी की जा रही थी जिसके विरोध में आज भाजपा ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा व राहुल गौतम ने किया। 


नारेबाजी करते हुए वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां पर धरना दिया। इस दौरान भापजा नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र नारेबाजी की गई थी। अब विधायक को टारगेट करके उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है जिसको संगठन स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।