Rewa News: थम नहीं रहे विषधरों के हमले, महिला की मौत
रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र से उपचार के लिए लाया गया था अस्पताल

रीवा। बरसात के मौसम में विषधरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हे। बीती रात सोते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला ने हल्ला-गुहार किया जिसे सुनकर घर वाले दौड़े और उसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लेकर आये। अस्पताल पहुंचने पर महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।
बताया गया है कि बरसात के मौसम में विषधरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रही है। महिमा कोल पति मोहित कोल 26 साल निवासी ईटार पहाड़ थाना गुढ़ बीती रात अपने घर में सो रही थी। बगल में उसका पति भी लेटा हुआ था।
रात में एक सांप घर के अंदर घुस गया। इस दौरान सोते समय महिला को सांप ने काट लिया। सांप काटने पर महिला ने शोर मचाया जिसे सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। हमले के बाद सांप कमरे से भाग गया था।
बताया गया है कि महिला की हालत खराब होने लगी थी जिस पर घर वाले तुरंत उसको उपचार हेतु अस्प्ताल लेकर आये जहां उसकी मौत हो गई। सांप का विष उसके पूरे शरीर में फैल गया था। बरसात के मौसम में सांप के बिलों में पानी भर जाता है और वे सूखी जमीन की तलाश में घर के अंदर घुसकर सोते समय लोगों पर हमला करते है।