Rewa News: रीवा में बस स्टैण्ड के सामने पार्किंग से जाम, दिन भर परेशान होते हैं लोग

यातायात पुलिस की व्यवस्था फेल, नहीं लग रहा मनमानी पर अंकुश

 | 
Rewa

रीवा। बस स्टैण्ड के सामने अघोषित वाहन पार्किंग की वजह से जाम की समस्या गहराती जा रही है। बस स्टेण्ड के सामने पूरी सड़क को जाम करके बस सवारी भरती है जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। धूप में लोग जाम की वजह से परेशान रहते है लेकिन पुलिस की कार्रवाइ ठँडी पड़ी हुई है। 


बताया गया है कि शहर के पुराने बस स्टैण्ड की व्यवस्था दिनों दिन चरमराती जा रही है। सतना रोड तरफ जाने वाली बसें जब निकलती है तो सड़क पर खड़ी हो जाती है। धीरे-धीरे वे सड़क में खिसकती रहती है जिससे पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यह स्थिति जयस्तंभ तक रहती है और सवारियों के चक्कर में बस दूसरे वाहन चालकों को जाम जूझन को मजबूर कर देती है। 


हर दस मिनट में एक बस निकलती है और उसके बाद सड़क में जाम लग जाता है। भीषण गर्मी में जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। यही हालात सिरमौर चौराहा तरफ जाने वाले मार्ग पर भी है। 


बताया गया है कि जब भी कोई बस निकलती है तो वह सड़क पर खड़ी हो जाती है। उसके पास कई आटो खड़े हो जाते है। सवारियों के चक्कर में बसें सड़कों पर काफी देर तक खड़ी रहती है जिसकी वजह से इस मार्ग में भी जाम लगता है।

बांसघाट मोड़ के पास बैकुंठपुर तरफ जाने वाली बसें खड़ी होती है। शाम के समय अर्न्तराज्जीय बसों का बस सअेण्ड के बाहर जमावड़ा हो जाता है। बड़ी सं या में बसें सड़क पर खड़े हो जाती है और सवारियंा भरती है जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यातायात पुलिस ने समस्या को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।


न्यू बस स्टैण्ड में भी हालत बदतर
न्यू बस स्टैण्ड के सामने भी हालात बदतर है। बताया गया है कि ओवरब्रिज के नीचे और सड़क पर घंटो बसें खड़ी रहती है। एक मोटर साइकिल लेकर निकलना यहां से मुश्किल हो जाता है। जो बसें सवारियंा लेकर आती है वे भी सड़क पर ही खड़ी हो जाती है जिसकी वजह से दोनों रुट का ट्रैफिक जाम हो जाता है। यातायात पुलिस ने दोनों बस स्टैण्डों को लावारिस छोड़ दिया है जिसकी वजह से समस्या गंभीर बनी हुई है।


इनका कहना है-
बस स्टैण्डों के  सामने जाम की स्थिति निर्मित होती है जिस पर यातायात पुलिस द्वारा नो-पार्किंग का जुर्माना किया जाता है। इस तरह से जो भी बस आपरेटर लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अनीमा शर्मा, थाना प्रभारी यातायात