Rewa News: रीवा आईजी के निर्देश पर जोन में चला अपराधियों की धरपकड़ का अभियान

187 स्थायी वारंटी और 479 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

 | 
Rewa

रीवा। अपराधियों की धरकपड़ हेतु आईजी के निर्देश पूरे जोन में विशेष अभियान चला है। अभियान में पुलिस को अच्छी खासी सफलता मिली है और पुलिस ने स्थायी वारंटियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस ने कई अपराधियों को चेक किया है। उनको अपराध नहीं करने के लिए हिदायत भी दी है। आईजी का यह अभियान बदमाशों के काल बन गया। 

 


बताया गया है कि पुलिस ने पूरे अनुभाग में कॉम्बिंग गश्त का विशेष अभियान चलाया था। आईजी गौरव राजपूत ने सभी जिलों को वारंटियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था। इस अभियान में कई वारंटियों को पकड़ा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने रेड कार्रवाई की। सभी थानों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। इन टीमों की मदद से पुलिस ने वारंटियों के घरों में रेड कार्रवाई की। पूरे संभाग में 187 स्थायी वारंटी पकड़े गये है। इसके अलावा 479 गिरफ्तारी वारंटी भी पुलिस को मिले है।

 


 बताया गया है कि वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान में निगरानी और गुण्डा बदमाशेां की चेकिंग भी हुई है। संभाग में 401 निगरानी 519 गुण्डा बदमाशों को चेक किया गया है। पुलिस का यह अभियान काफी फायदेमंद रहा और सालों से फरार चल रहे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। उनके प्रकरण न्यायालय में चल रहे थे और आरोपियों की गिर तारी न होने की वजह से उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी।

 


सबसे ज्यादा रीवा में पकड़े गये वारंटी
सबसे ज्यादा रीवा में वारंटी पकड़े गये है। आईजी के अभियान में रीवा ने अच्छी कार्रवाई की और उसने 75 स्थायी, 155 गिरफ्तारी वारंट पकड़े है। सतना में 41 स्थायी व 87 गिरफ्तारी, सीधी में 21 स्थायी व 68 गिरफ्तारी, सिंगरौली में 22 स्थायी व 146 गिरफ्तारी, मऊगंज में 11 स्थायी व 11 गिरफ्तारी, मैहर में 17 स्थायी व 12 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गये है।

 


इनका कहना है-
अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान में चलाया गया था। वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है और उनको न्यायालय में पेश किया गया। निगरानी व गुण्डा बदमाशों की चेकिंग भी की गई है और जो उनकी गतिविधियों के बारे में पता लगाया गया है। यह अभियान हमारा लगातार जारी रहेगा।
-गौरव राजपूत, आईजी रीवा जोन