Rewa News: रीवा के डाकघर में बम की खबर से मचा हड़कंप

अमहिया पुलिस स्पाट में पहुंची, बम निरोधक दस्ते के साथ की सर्चिंग

 | 
Rewa

रीवा। डाकघर में बम की खबर ने हड़कंप मचा दिया। एक बम रखे जाने का मेल डाकघर के अधिकारियों को मिला था जिसके बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते को स्पाट में मुआयना किया जिसके बाद पूरे कार्यालय को बारीकी से चेक किया गया लेकिन बम नहीं मिला। 


बताया गया है कि शहर के मु य डाकघर में बम की सूचना ने खलबली मचा दी। शाम करीब सात बजे यह मेल डाकघर के अधिकारियों को मिला था। दक्षिण भारत को आतंकी संगठन के नाम से यह धमकी भरा मेल आया था। मेल में यह उल्लेख किया गया था कि कार्यालय परिसर में बम रखा गया है और जिसमें कार्यालय खुलने पर धमाका होगा। 


बम की सूचना ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। मामला संगीन था जिस पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ते को बुलाया। 


बताया गया है कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने कार्यालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पूरे कार्यालय को बारीकी से चेक करने के बाद भी उसमें कुछ नहीं मिला। दो घंटे तक पुलिस परेशान रही लेकिन पुलिस केा बैरंग लौटना पड़ा। दक्षिण भारत के आतंकी संगठन ने यह मेल भेजा था जिसमें उसने डाकघर को बम से उड़ाने का संदेश भेजा था।


आए दिन हो रही घटनाएं, पुलिस के हाथ खाली
इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही लेकिन पुलिस के हांथ खाली है। जिला  न्यायालय में बम रखे जाने का मेल आ चुका है जिसमें पुलिस को दिन भर सर्चिंग करनी पड़ी। पूरा न्यायालयीन कार्य प्रभावित हुआ। यह कोई रीवा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रहा है और हर जगह धमकी भरे मेल पहुंच रहे है लेकिन पुलिस इन मेल को भेजने वाले तक नहीं पहुंच सकी है जिसकी वजह से घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।


इनका कहना है-
डाकघर में बम की सूचना मिली थी जिस पर तुरंत पुलिस स्पाट में पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पूरे कार्यालय की जांच की गई। अच्छी तरह चेक किया गया लेकिन बम नहीं मिला र्है। पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है। साइबर से आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
-शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया