Rewa News: रीवा में रसोई गैस की नई क्रांति: अब पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस
सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, पाइप्ड नेचुरल गैस का होगा विस्तार
| Apr 7, 2026, 16:53 IST
रीवा। रीवा शहर अब आधुनिक और सुरक्षित ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगा रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा शहर के प्रमुख मोहल्लों में पाइप्ड नेचुरल गैस सेवा का विस्तार कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को भारी-भरकम सिलेंडर बुक करने या उनके आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
इन मोहल्लों में शुरू हुई सुविधा
रीवा के नेहरू नगर, संजय नगर, इंदिरा नगर, तिलक नगर, बजरंग नगर, रतहरा और अनंतपुर जैसे क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा, शहर की नामचीन सोसायटियों जैसे शिल्पी उपवन, वृंदावन और समदरिया गोल्ड के रहवासी भी अब सीधे अपने चूल्हे तक पाइप से गैस प्राप्त कर रहे हैं।
इसलिए बेहतर है पीएनजी
- किफायती और सुरक्षित: यह एलपीजी के मुकाबले सस्ती है और हवा से हल्की होने के कारण अधिक सुरक्षित है।
- जगह की बचत: रसोई में सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
- निरंतर आपूर्ति: 24 घंटे गैस की उपलब्धता बनी रहती है।