Rewa News: रीवा डिस्ट्रिक कोर्ट में पेयजल सुनिश्चित कराने विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने अपनी निधि से दिए 9.20 लाख रुपए

उप मुख्यमंत्री ने किया पाइपलाइन कार्य का भूमिपूजन, इसी माह के अंत तक उपलब्ध हो जाएगा मीठा पानी 

 | 
Rewa

रीवा। रीवा जिला न्यायालय में लंबे समय से चली आ रही शुद्ध पेयजल की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधायक निधि से स्वीकृत 9.20 लाख रुपये की लागत वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमिपूजन किया।


अप्रैल के अंत तक पहुंचेगा शुद्ध पानी
समारोह को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग पर यह राशि स्वीकृत की गई है और अप्रैल महीने के अंत तक परिसर में मीठा पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायालय का पिछला गेट खोलने और पार्किंग स्थल पर शेड व फर्श निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने जताया आभार
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय और अन्य वरिष्ठ वकीलों ने उप मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की सराहना की। नगर निगम आयुक्त ने भी आश्वस्त किया कि शहर के हर हिस्से की तरह न्यायालय परिसर में भी पाइपलाइन बिछाने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है।