Rewa News: रीवा में ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल सवार अधेड़ की मौत
रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र से उपचार के लिए लाया गया था अस्पताल, रीवा का रहने वाला है बाइक सवार
रीवा। बीती शाम एक बेकाबू ट्रक ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिससे उसमें सवार होकर जा रहे अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई और घायल को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। काफी ज्यादा चोट होने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।
बताया गया है कि ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। विश्वनाथ सोंधिया पिता लुल्ला सोंधिया 55 साल निवासी दूबी थाना गोविन्दगढ़ बीती शाम अपनी मोटर साइकिल से किसी काम से बेला गए हुए थे।
बेला के पास ही उनको एक ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी जिसकी वजह से वे जख्मी हो गए। उनको काफी ज्यादा चोट आई थी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई।
बताया गया है कि घायल को तुरंत उपचार हेतु सीएससी लाया गया लेकिन काफी ज्यादा चेाट होने की वजह से उनको एसजीएमएच हेतु रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच में देर रात घायल की मौत हो गई। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाकर लाश घर वालों को सौंप दिया है।
वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत
सड़क से गुजरे किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि मुकेश रावत पिता लखन रावत 44 वर्ष निवासी कठार थाना चोरहटा एक दिन पहले मोटर साइकिल से रामपुर बघेलान गया था।
महिदल गांव के किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिसकी वजह से वे जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से तुरंत उनको उपचार हेतु एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। काफी ज्यादा चोट होने की वजह से आज उनकी मौत हो गई।