Rewa News: रीवा में रसोई गैस सिलेण्डरों की लूट, गाड़ी से सिलेण्डर उतार लिये लोग

बिछिया थाने में कर्मचारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। विदेश में चल रहे युद्ध का भारत पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। युद्ध के कारण रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है और इसका व्यापक असर रीवा में भी पड़ रहा है। रसोई गैस की अब लूट मचनी शुरू हो गई है। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है जिसमें वाहन से रसोई गैस के सिलेण्डर लोग लूट ले गये। बाद में कर्मचारियों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई जिस पर पुलिस ने स्पॉट का मुआयना किया। पुलिस की जांच में अभी सिलेण्डर लूट के साक्ष्य नहीं मिले है। 


बताया गया है कि रसोई गैस सिलेण्डर की शहर में लूट मच रही है। एक गाड़ी में सिलेण्डर लोड करके कर्मचारी वितरण हेतु बिछिया मोहल्ले में लेकर गये थे। वितरण के समय वहां के लोगों से कुछ विवाद हो गया। उसके बाद दो दर्जन लोग आये और गाड़ी से जबरदस्ती सिलेण्डर उतारकर ले गये। कुछ कर्मचरियों ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन वे इतनी अधिक संख्या में थे कर्मचारी कुछ नहीं कर पाये। वहां पर कई लोग खड़े हुए थे और सिलेण्डर लेने के लिए सुबह से भीड़ जमा थी। 


कर्मचारियों ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तुरंत मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। तस्दीक में सिलेण्डर लूट जैसी बात के साक्ष्य नहीं मिले है जिससे घ्ज्ञटना की प्रमाणिता सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति से सिलेण्डर की बात पर विवाद हुआ था जो अपना खाली सिलेण्डर लेकर गया है।


वहीं जितने सिलेण्डर लेकर कर्मचारी आये थे उसमें सिर्फ खाली सिलेण्डर कम था जिससे लूट जैसी बात गलत है। उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है जिसके मिलने के उपरांत पूरा मामला सामने आ जायेगा।


बदनाम कैफे से मिले आधा दर्जन रसोई गैस के सिलेण्डर

Rewa

वर्तमान में कार्मशियल गैस सिलेण्डरों की सप्लाई पूरी तरह ेस बंद हो गई है और होटल संचालकों ने घरेलू गैस सिलेण्डरों के भरोसे अपना कारोबार चला रहे है। बताया गया है कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रेड कार्रवाई कर एक कैफे से रसोई गैस पकड़ी है। 


त्योंथर में गैस ऐजेन्साी के सामने संचालित बदनाम कैफे में रसोई गैस का इस्तमाल होने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में एसडीएम पीएस त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अमला और पुलिस बल हरकत में आ गया। रेड कार्रवाई की गई तो वहां पर आधा दर्जन रसोई गैस के सिलेण्डर मिले है। इन सिलेण्डरों का इस्तेमाल घर में होना चािहए था जिसका होटल संचालक अपने यहां इस्तेमाल कर रहा था।


रैन फारेस्ट का वीडियो हुआ वायरल

Rewa

बीती रात एक रैन फारेस्ट का वीडियो वायरल हुआ है जिसने शहर में रसोई गैस के वितरण पर सवाल खड़े कर दिये है। बताया गया है कि रसोई गैस के सिलेण्डरों की एक खेप रैन फारेस्ट में पहुंचाई जा रही थी। 


बड़ी संख्या में रसोई गैस के सिलेण्डर होटल में इस्तमाल किये जाने वाले थे। कुछ लोग रसोई गैस सिलेण्डरों का वीडियो बनाने लगे जिस पर कर्मचारी विवाद करने में आमदा हो गये। जो लोग सिलेण्डर लेकर आये थे वे आर्डर में सिलेण्डर लाने की जानकारी दे रहे थे। सवाल यह उठता है कि एक होटल को इतनी अधिक संख्या में सिलेण्डर कैसे मिल गये।


पुलिस करेगी भ्रमण
रसोई गैस सिलेण्डरों के वितरण पर अब पुलिस की नजर रहेगी। आज पुलिस ने शहर में संचालित सभी रसोई गैस ऐजेन्सियों और गोदामों में सख्त पहरा रखा। संभावना यह है कि सिलेण्डर की किल्लत की वजह से लोग यहां पर बड़ी घटना कर सकते है जिसकी वजह से पुलिस सतर्क हो गई है। 


पुलिस ने आज कई गैस ऐजेन्सियों को चेक किया है। वहां पर सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तार से जानकारी ली है। यदि कोई घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की हिदायत दी गई है।


कलेक्टर व एसपी की अपील: पैनिक न हो

Rewa

रसोई गैस को लेकर शहर में उत्पन्न हो रही स्थितियों के बीच आज कलेक्टर प्रतिभा पाल व एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान आगे और उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनको पैनिक होने की जरुरत नहीं है।


ऑनलाइन बुकिंग में जो समस्या उत्पन्न हुई थी उसको दूर कर दिया गया है। शहर में रसोई गैस का पर्याप्त भंडारण है और अभी किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। आप लोग बिल्कुल नहीं घबराए और न ही अफवाहों पर ध्यान दे।


इनका कहना है-
रसोई गैस सिलेण्डर लूटने की खबर प्रसारित हुई थी जो पूरी तरह से गलत है। एक खाली सिलेण्डर का विवाद हुआ था। रसोई गैस वितरण पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और हमारी पुलिस लगातार शहर की गैस ऐजेन्सियों का भ्रमण कर रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
-शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी रीवा