Rewa News: विचारधारा के प्रति निष्ठा हमारे संगठन की पहचान: जनार्दन मिश्र

भारतीय जनता पार्टी रीवा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

 | 
Rewa

संगठन और सरकार की सकारात्मक छवि को  जन- जन  तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण: योगेन्द्र शुक्ल

रीवा। भारतीय जनता पार्टी रीवा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग समदड़िया गोल्ड रीवा मेंसंपन्न हुआ समापन सत्र को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि विचारधारा के प्रति निष्ठा हमारे संगठन की पहचान है। पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सतत चलने वाली प्रक्रिया है।

अभ्यास वर्ग से हमारे कार्य व्यवहार और गुण में व्यापक सुधार होता है प्रशिक्षण वर्ग में जिस तरह सेअनुशासन और व्यवस्थाएं रखी गई वह व्यक्तित्व निर्माणके भाव को जागृत करने का माध्यम बनती हैं संगठन की सफलता से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ता है।

सतत संपर्क और संवाद के साथ संगठन के कार्यों के लिए समय देना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। प्रवासी कार्यकर्ता बनकर हमें संगठन को और ज्यादा गतिमान करने की लिए काम करना चाहिए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 12 सत्र अलग-अलग विषयों पर रखे गए। 

सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के समक्ष विषय से संबंधित बातें विस्तार से बताई गई प्रबोधन के दौरान विषय की बारीकियां भी बताई गई प्रशिक्षण में पार्टी की वैचारिक दृढ़ता पर मार्गदर्शन किया गया रविवार को सुबह प्रशिक्षण में शामिल सभी नेता और कार्यकर्ता सुबह उठकर योग में शामिल हुए और संघ की शाखा  में भाग लिया प्रशिक्षण वर्ग के समापनसत्र के पश्चात ऑनलाइन परीक्षा भी ली गई जो संगठन एप के माध्यम से आयोजित की गई प्रशिक्षण आर्थियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।


परिवार भाव से कार्य कर रहे: वीरेंद्र गुप्ता
भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि  संगठन को और बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार भाव से सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग की सुचारू व्यवस्था संचालन के साथ  प्रशिक्षण वर्ग में  अनुशासन पूर्वक कड़ाई से व्यवस्था का पालन किया गया प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन से लेकर समापन तक  अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है व्यवस्था में लगे हुए कार्यकर्ताओं ने मेहनत और निष्ठा के साथ कार्यक्रम का सफल किया। 

Rewa

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का सृजन करते हैं: रामलाल रौतेल 
 मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलालरौतेलने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता सशक्त संगठन का सृजन करते हैं।  हमारे संगठन में प्रशिक्षण और सतत संवाद की प्रक्रिया है, जो हमें अन्य दलों से अलग बनाती है। प्रशिक्षण और सतत संवाद से ही हमारा दल आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। 


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने हमारा इतिहास और विकास विषय पर सारगर्वित विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शून्य से शिखर की यात्रा की आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में खड़े हैं जिसके पीछे हमारे पार्टी के ऋषि मुनियों जैसे तपस्या करने वाले कार्यकर्ताओं का योगदान है।


विधायक कुमार सिंह ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की 288 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं हैं वहीं केंद्र सरकार की 619 योजनाएं संचालित हो रही हैं जिनके माध्यम से समाज की अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने काम किया है मन की बात पर नंदिता पाठक ने कार्यकर्ताओं को इसकी बारीकियां से अवगत कराया वहीं वीरेंद्र गोयल सिंगरौली विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष ने बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया। 


मीडिया सूचना से परसेप्शन निर्माण का प्रमुख माध्यम: योगेन्द्र शुक्ला 
मीडिया विभाग के प्रदेश सदस्य योगेंद्र शुक्ला ने मीडिया से संबंधित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूचना क्रांति का युग है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया ने समय और दूरी के पैमाने को समाप्त कर दिया है। हमें इसका सदुपयोग संगठन और सरकार की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 

Rewa

वर्तमान समय में मीडिया केवल सूचना का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता के मन में धारणा निर्माण का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बन चुका है। हमें सकारात्मक संवाद कर मीडिया के माध्यम से संगठन और सरकार की उपलब्धियां ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचें इसकी चिंता करनी होगी।  समर्पण, सटीक जानकारी और प्रभावी प्रस्तुतिकरण के साथ अपनी बात रखना चाहिए।  


 पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने सोशल मीडिया  नमो ऐप और संगठन ऐप पर जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का व्यापक प्रभाव है,  अब मीडिया केवल प्रेस रिलीज तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटेलिजेंस इनपुट और थिंक टैंक जैसी भूमिका निभा रहा है।


समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने व्यवस्था में लगे हुए कार्यकर्ताओं का परिचय कराकर उन्हें  सम्मानित कराया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी नरेंद्र प्रजापति जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, श्याम लाल द्विवेदी, पन्ना भाई प्रजापति, माया सिंह, राबेद्र मिश्रा, पंचू लाल प्रजापति, राजेंद्र पांडे वासुदेव ढारवानी, बृजेश पांडे, संतोष सिंह सिसोदिया, उर्मिला द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, वीरेश पांडेय, ममता गुप्ता, साधना गुप्ता, प्रबोद व्यास, विवेक गौतम, जीवनलाल साकेत, अशोक सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, सुमन शुक्ला, मोहित गुप्ता, अंशुमन सतीश शुक्ला, यशवर्धन सिंह, जय प्रताप सिंह, अमित तिवारी, देवांशु मिश्र, आकाश चौरसिया, पवन तिवारी, विपिन मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडे, मनीष मिश्रा द्वारा वर्ग गीत लिए गए।