Rewa News: तेज आवाज से हिल गया तराई अंचल; छत गिरी, खिड़कियों के कांच टूटे

कई थाना क्षेत्रों में सुनाई दी आवाज, धमाके से दहशतजदा हैं लोग

 | 
Rewa

रीवा। तराई अंचल में आज सुबह धमाके की तरह तेज आवाज से लोगों को दहशत में डाल दिया। आवाज काफी ज्यादा तेज थी और खिड़कियों के कांच तक टूट गए। एक आफिस की छत गिरने की खबर भी आई है। यह धमाका किस वजह से हुआ है इसके बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कुछ भी पता नहीं चला लेकिन तेज आवाज लोग डरे हुए है। 


बताया गया है कि फाइटर जेट की तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया गया है कि तराई ंचल में आज धमाके जैसी आवाज से लोग खौफजदा है। यह आवाज अलग-अलग समय पर सुनाई दी है। जवा में सुबह 9 से 9:30 के बीच यह धमाके की आवाज आई थी। आवाज बड़े धमाके की तरह थी जिसकी वजह से लोगों के घर तक हिल गए। 


हालत यह थी कि खिड़कियों के कांच टूट गए। विदेश की धरती पर युद्ध चल रहा है जिसकी वजह से लोग डर गए। लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो ऐसा कुछ भी पता नहीं चला जिससे यह जानकारी मिल सके कि धमाका किस चीज से हुआ था। 


बताया गया है कि इसके बाद अतरैला और चाकघाट क्षेत्र में भी यह धमाके जैसी आवाज सुनाई दी है। यहां दस से साढ़े दस के बीच में यह धमाके की आवाज आई थी। अतरैला में एक व्यक्ति के आफिस की छत धमाके की आवाज से गिर गई जिसकी वजह से लोग जान बचाकर वहां से भाग दिए। चाकघाट, जनेह क्षेत्र में भी इसी तरह की आवाज सुनाई दी है जो अभी एक पहेली बनी हुई है।


हरकत में आई पुलिस, जानकारी जुटाने में लगी
इस धमाके जैसी आवाज का रहस्य जानने के लिए आज पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने अपने पूरे इलाके में ऐसी किसी ब्लास्ट या फिर अन्य किसी कारण कें बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के हांथ कुछ भी जानकारी नहीं मिली। परेशान पुलिस आसपास के पूरे इलाके की तलाश में भटकती रही लेकिन कुछ जानकारी पुलिस के हांथ नहीं लगी जिससे इस तेज आवाज का पता लगाया जा सके।


तो क्या फाइटर जेट की थी आवाज
आसमान में फाइटर जेट कई दिनों से उड़ रहे है। तराई अंचल के आसमान में फाइटर जेट उड़ रहे है जिनकी आवाज काफी तेज होती है और ये स्पीड से निकलते है। तो क्या यह आवाज फाइटर जेट की थी जिसकी वजह से आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। हालांकि इसकी अधिकृत तौर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।


इनका कहना है-
आवाज काफी तेज सुनाई दी थी जैसे किसी चीज में ब्लास्ट हुआ हो। खिड़कियों के कांच तक उसकी वजह से टूट गए थे। इस आवाज के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए और स्थिति केा स्पष्ट करना चािहए ताकि लोग भयभीत न हो।
-पवन कुमार त्रिपाठी, स्थानीय निवासी