Rewa News: लाइन दोहरीकरण का कार्य जारी, 23 को सीआरएस करेंगे चेक

रीवा-सतना रेलवे लाइन में चल रहा काम, शटल ट्रेन के कैमा में रुके पहिये

 | 
Rewa

रीवा। रीवा सतना रेल खंड के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। तुर्की से बगहाई रेलवे स्टेशन के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। 16 मार्च से शुरू इस काम की वजह से शटल ट्रेन को कैमा से रीवा के बीच निरस्त कर दिया गया था। ट्रेन को कैमा रेलवे स्टेशन में रोककर उसे वापस लौटा दिया जा रहा है। 


23 मार्च तक यह ट्रेन रीवा के लिए निरस्त रहेगी। इस दौरान युद्ध स्तर पर लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है जिसके लिए हैवी मशीने आई है जो ट्रैक केा बिछाने का काम कर रही है। बताया गया है कि काम लगभग अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच गया है और काफी हद तक काम पूरा हेा चुका है। 


रेलवे के अधिकारी भी यह संभावना व्यक्त कर रहे है कि काम अपने निर्धारित समय में पूरा हो जायेगा और उसके बाद ट्रेन का नियमित संचालन होने लगेगा। 23 तारीख को सीआरएस का निरीक्षण रहेगा। वे ट्रैक की जांच कर ट्रेन संचालन की अनुमति देंगे जिसके बाद ही ट्रैक से ट्रेन का संचालन शुरू हो जायेगा।


कई ट्रेनों पर पड़ रहा असर
तुर्की से बगहाई के बीच लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है जिसकी वजह से दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पर पड़ रहा है। रीवा से सतना के बीच ट्रेन सिग्नल न मिलने से ट्रेने लेट हो रही है। शेष ट्रेने रीवा सतना के बीच नियमित रूप से चल रही है।  निर्माण की वजह से कई बार समय पर ट्रेने नहीं छूट पाती है और सतना पहुंचने में उनको विलंब होता है।

इनका कहना है-
रीवा सतना के बीच तुर्की से बगहाई के बीच लाइन दोहरीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से शटल ट्रेन कैमा से रीवा के बीच निरस्त है। 23 मार्च को सीआरएस निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ट्रैक को खोल दिया जायेगा।
-सत्येन्द्र सिंह बघेल, रेलवे स्टेशन प्रबंधक