Rewa News: रीवा में बिजली विभाग कर्मचारियों से मारपीट मामले में, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी; कर्मचारियों में आक्रोश
गढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, तलाश में जुटी पुलिस

देऊर कोठार में बिजली कर्मचारियों पर हुआ था जानलेवा हमला
रीवा। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गत दिवस हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। अभी तक एक भी आरोपी नहीं पकड़े गए है जिसकी वजह से कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश देख्रने को मिल रहा है।
बताया गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों पर ग्राम देऊर कोठार थाना गढ़ में जानलेवा हमला हुआ था। रात में सभी कर्मचारी पेट्रोलिंग करने गए थे तभी उन पर गांव वालों ने चोर समझकर हमला बोल दिया। चार कर्मचारियों को जानवरों की तरह पीटा जिसमें उनको काफी ज्यादा चोट आई थी। कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को खासा आक्रोशित किया है और उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया गया है कि घटनाकारित करने वाले आरोपियों को पकड़ने में अभी तक पुलिस नाकाम है। एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसकी वजह से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जिन लोगों ने हमला किया था और वे इस घटना में शामिल थे उनकी अभी पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है जिसके उपरांत ही उनकी गिर तारी सुनिश्चित हो पाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र आरोपी नहीं पकड़े जाते है तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इनका कहना है-
बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला हुआ था जिसमें कुछ कर्मचारी जख्मी हो गए थे। शिकायत मिलने पर प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। हमला करने वाले आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे है। सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अवनीश पाण्डेय, टीआई गढ़