Rewa News: रीवा में मदद के बहाने किशोरी का अपहरण कर आरोपियों ने किया सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी धराए
समान पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, पीड़िता को उपचार हेतु कराया गया अस्पताल में भर्ती
रीवा। एक किशोरी का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण किया और उसकी कई बार आबरु लूटी। पूरी रात उसके साथ आरोपी दरिंदगी करते रहे और बाद में सुबह उसे छोड़ दिया। किशोरी को घर वाले थाने ले कर आए जिस पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई और घटनाकारित करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। इन आरोपियों ने जिन वाहनों का इस्तमाल घटनाकारित करने के लिए किया था उनको भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बताया गया है कि किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने पूरी रात उसके साथ बलात्कार किया है। समान थाना क्षेत्र की किशोरी रहने वाली है। वह अपने परिचित से मिलने दो दिन पहले रात नौ बजे निकली थी लेकिन दोस्त से उसे भगा दिया।
इस पर किशोरी बाहर आई और एक ऑटो वाले से मदद मांगी। ऑटो वाले ने उसकी मदद के बहाने अपने दोस्त को बुला लिया जो अपनी बोलेरो लेकर आ गया। आरोपी पहले उसे ऑटो में घुमाते रहे और फिर बोलेरो में लेकर उसके गोविन्दगढ़ गए। वहां पर गाड़ी और पहाड़ में कई बार उसकी आबरु लूटी। घटना कारित करने के पूर्व आरोपियों ने बियर खरीदकर पी थी।
बताया गया है कि आरोपी उसको गुढ़ में अपने दोस्त के कमरे में लेकर आए और उसके साथ कमरे में भी बलात्कार किए। पूरी रात उसकी आबरु लूटते रहे और सुबह उसको रीवा में छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। लड़्की सीधे अपने घर पहुंची और घर वालों के साथ थाने आकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने कथन लिए और उसके उपरांत आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया।
दो आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो व ऑटो जब्त
पुलिस ने लड़की से आरोपियों के बारे में जानकारी ली और तुरंत उनकी पतासाजी में रेड कार्रवाई करने लगी। पुलिस को गुढ़ के उस कमरे से आरोपियों का सुराग मिला जहां उन्होने किशोरी के साथ बलात्कार किया था।
पुलिस को घटनाकारित करने वाले आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ कान्हा पाण्डेय व शुभम यादव उर्फ लोहा सिंह निवासी गहिरा थाना गोविन्दगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। पुलिस ने आज इन आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जिस पर न्यायालय ने उनको जेल दाखिल कर दिया।
सोशल नेटवर्किंग साइट में हुई थी दोस्ती, मिलने पहुंची तो मारा डंडा
उक्त किशोरी की सोशल नेटवर्किंग साइट में दोस्ती बदरांव के युवक से हुई थी जिनके बीच आपस में बातचीत हो रही थी। उस दिन किशोरी अपने उसी फेकसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए रात 9 बजे घर से निकली थी लेकिन बदरांव पहुंचने पर उसके दोस्त ने उसको डंडा मार दिया और वहां से भगा दिया। वह वहीं रुकने का ठिकाना ढूंढ रही थी लेकिन तभी दरिंदों के जाल में फंस गए जो मदद के बहाने पूरी रात उसकी आबरु लूटते रहे।
इनका कहना है-
एक किशोरी गत दिवस घर वालों को बिना बताए गायब हो गई थी जिसके अपहरण का मामला पंजीबद्ध किया गया था। दस्तयाब होने पर उसने अपहरण और बलात्कार की जानकारी दी। घटनाकारित करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। पूरे प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
-विजय सिंह, टीआई समान