Rewa News: रीवा में बैग के नीचे कट मारकर बदमाशों ने निकले लाखों के जेवर, शादी समारोह में हुई जानकारी

समान थाने में फरियादी ने लिखाई रिपोर्ट, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 | 
REwa

रीवा। विवाह घर में होने वाले शादी समारोह में चोरों की चांदी हो गई है। आए दिन बदमाशा यहां बाराती बनकर घुसते हैं और घटनाएं करके चपत हो जाते हैं। एक व्यक्ति के बैग में ब्लेड मार कर बदमाश लाखों के जेवर निकाल लिये। जब फरियादी को घटना के बारे में पता चला तो उनकी तबीयत खराब हो गई। घटना की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है जिस पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।


बताया गया कि शादी समारोह में चोरों ने लाखों में जेवरात पार कर दिये। समान थाने के फूलमती मंदिर के पास स्थित मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित था। बाराती पक्ष द्वारा चढ़ाव में चढ़ाने के लिए सोने चांदी के आभूषण बनवाए गए थे जिनको पीड़ित के रिश्तेदार बैंग में रखकर अपने पास लिए हुए थे।


पीटीएस चौराहे में जनमासा से बारात चली तब जेवर रखे हुए थे। इस बीच भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात बदमाश ने उनके बैक के नीचे ब्लेड से काट दिया जिससे अंदर रखे जेवरों की डिबिया नीचे गिर गई और बदमाश उसे लेकर भागने में कामयाब हो गया। इस बीच उनको घटना के बारे में पता नहीं चला और वह बैग पकड़े रहे। 


मैरिज गार्डन के अंदर जब शादी समारोह होने लगा तब जेवर की आवश्यकता होने पर उन्होंने चेक किया तो उसके नीचे कट लगा हुआ था और अंदर रखे जेवरों के डिबिया गायब थी। बताया गया है की घटना से शादी समारोह में हड़कंप की स्थिति बन गई। 


लाखों रुपए के जेवर बैंग में रखे हुए थे जो चोरी हो गए। यह देखकर फरियादी की हालत बिगड़ गई और उनको आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट सामान थाने में लिखी गई है जिस पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। 


सीसीटीवी कैमरा चेक कर पुलिस उसे अज्ञात आरोपी की पहचान करने में लगे हुई है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शादी समारोह में जेवर चोरी होने की रिपोर्ट आई है जिस पर पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।