Rewa News: रीवा में प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर दु:खी प्रेमी ने लगाई फांसी

विवि पुलिस स्पॉट में पहुंची, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ कमरे में देखकर प्रेमी ने उसके घर में ही फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई और बाद में लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है।


बताया गया है कि युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। विप्रेश पाण्डेय पिता सुभाष पाण्डेय 22 साल निवासी तेदुआ पड़ान थाना शाहपुर रीवा में रहकर काम करता था। खुटेही में उसकी एक रिश्तेदार लड़की रहती थी जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चलता था और  अक्सर वह उसके घर आता-जाता था। एक दिन पहले वह उसके घर गया था जिसने प्रेमिका को एक दूसरे लड़के सत्यम तिवारी के साथ कमरे के अंदर देखा जिस पर उसके होश उड़ गए।


प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर प्रेमी दु:खी हो गया और दूसरे कमरे में जाकर प्रेमिका के घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। उसने आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। प्रेमिका कमरे से बाहर निकलकर उसके कमरे में गई तो उसकी लाश लटक रही थी। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। 


बताया गया है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे कमरे को चेक किया और बाद में उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में आज सुबह पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर लाश परिजनों को सौंप दिया है। 


घर वालों ने लड़की पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चलता था। दूसरे लड़के से उसका संबंध होने के बाद वह परेशान कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।


दो लड़कों से था युवती का प्रेम-प्रसंग
उक्त लड़की का पहले पीड़ित युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और अक्सर युवक उसके घर जाता था। बाद में लड़की का प्रेम-प्रसंग दूसरे लड़के सत्यम तिवारी से हो गया जिस लड़की उससे मिलने लगी थी। जब युवक घर पहुंचा तो लड़की सत्यम तिवारी के साथ कमरे के अंदर ही थी जिस पर उसको देखकर वह दु:खी हो गया। घर वालों ने तो विवाद होने की जानकारी भी दी है।


इनका कहना है-
एक युवक ने दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बीती शाम पुलिस को सूचना मिली जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। मर्ग कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है। घर वालों ने लड़की के चक्कर में आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
-हितेन्द्रनाथ शर्मा, टीआई विवि