Rewa News: रीवा मेें पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर थाना प्रभारी को आईजी ने किया पुरस्कृत

बिछिया थाना पुलिस ने ट्रक में बकरियों को किया था जब्त

 | 
Rewa

रीवा। पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर आईजी ने मंगलवार को थाना प्रभारी को पुरस्कृत किया है। उनकी कार्रवाई की सराहना की है और भविष्य में इस तरह से कार्रवाई करने के लिए पे्ररित किया है। 

 

 

बताया गया है कि बिछिया पुलिस ने गत दिवस ट्रक में लोड 455 बकरियां पकड़ी थी। ट्रक में बकरियों को सीधी से नागपुर ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पुलिस ने ट्रक को रोका और उसमें सवार 6 आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। ट्रक में लोड बकरियों को अनाधिकृत रूप से कटने के लिए नागपुर मंडी ले जाया जा रहा था। 

 

 

आरोपियों के पास वैधानिक दस्तावेज नहीं थे। इस पर उनके विरुंद्ध पशुक्रुरता अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस कार्रवाई पर मंगलवार को आईजी ने थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय को पुरस्कृत किया है। 

 

 

बताया गया है कि आईजी ने कुछ दिन पूर्व मवेशियों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान भी चलाया था। पूरे संभाग में अभियान में पशु तस्करों की जांच की गई थी। जो लोग अनाधिकृत रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहे है उन सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए है।