Rewa News: रीवा में ठंड से कांप रहे लोगों के तन में आईजी एमएस सिकरवार ने डाले कंबल, नया नवाचार

शहर के चौराहों में देर रात आईजी ने किया कंबल का वितरण

 | 
Rewa

रीवा। रीवा जोन के आईजी एमएस सिकरवार ने बीती रात नवाचार किया है। आईजी ने ठंड से कांप रहे लोगों के तन को कंबल से ढका है। रात में आईजी एमएस शिकरवार निकले और चौराहों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में सो रहे थे। आईजी ने उनके शरीर को कंबल से ढक दिया और उनको पता भी नहीं चला। 


बीती रात आईजी ने आधा सैकड़ा से अधिक कंबलों का वितरण किया है। सभी के ऊपर कंबल डालकर आईजी निकल गये। आईजी की यह अनूठी पहल निश्चित रूप से समाज के दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जो बेसहारों का सहारा बन रहे है। 


आईजी एमएस सिकरवार ने कहा कि रात में कई लोग ऐसे है जो खुले आसमान के नीचे भीषण ठंड में रात गुजारते है। ऐसे लोगों के लिए सहारा बनना एक पुनीत कार्य है। रात में जब निकले तो कई लोग थोड़े से कपड़े लेकर ठंड से कांपते सो रहे थे। हमने सभी लोगों को कंबल का वितरण किया है। उनकी नींद हमने खराब नहीं की और सोते समय उनको ओढ़ाकर निकल गये।


 उन्होंने कहा कि यदि हम किसी दूसरे का सहारा बनने के लिए सक्षम है तो हमे निश्चित रूप से कदम आगे बढ़ाना चाहिए तभी समाज का कल्याण होगा। सिरमौर चौराहा, बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी सहित कई स्थानों में हम गये जहां पर लोग ठंड में रात गुजार रहे थे। उन सभी के तन को हमने कंबल से ढक दिया। 


अनूठी पहल, समाज को मिलेगी प्रेरणा
बीती रात आईजी ने बेसहारों को कंबल बांटकर अनूठी मिशाल पेश की है। उनका यह काम समाज में दूसरे लोगो के लिए मिशाल बनेगा और उनको प्रेरणा देगा। रात में कई ऐसे गरीब और बेसहारा लोग है जिनके पास रहने का आसरा है। वे रात भी खुले आसमान के नीचे बिताते है। कई बार भीषण ठंड उनके लिए जानलेवा बन जाती है। ऐसे गरीबों को आईजी ने कंबल बांटकर समाज के दूसरे लोगों को पे्ररणा दी है।