Rewa News: रीवा के सभी विभागों की छुट्टिया रद्द, फायर बिग्रेड स्टाफ ने की मॉकड्रिल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए तैयारियों को दुरुस्त करने में लगा प्रशासन

 | 
REwa

रीवा। पहलगाम हमले के उपरांत सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद बढ़ रहा है और यह मतभेद युद्ध के हालात पैदा कर रहा है। इसके देखते हुए सारे विभागों केा अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टिया रद्द कर दी गई है और उनको वापस बुलवाया गया है। इसके साथ ही शनिवार को आवश्यक तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल भी की गई है।


बताया गया है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी विभागों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग सहित कई विभागों की छुट्टियों को रद्द किया गया है।


 जो कर्मचारी छुट्टी पर गए थे उनको वापस बुलवा लिया गया है और भविष्य में अब छुट्टी उनको नहीं मिलेगी। किसी के घर में आकस्मिक समस्या आ जाती है तो कलेक्टर और एसपी द्वारा छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। डिलेवरी, शादी, आपातकालीन समस्या पर ही लोगों को छुट्टी मिल पाएगी। 


बताया गया है कि आपात स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव के लिए भी कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है। शनिवार को मार्तण्ड स्कूल के ग्राऊंड में फायर बिगे्रेड के कर्मचारियों से मॉकड्रिल कराई गई। किसी ऊंची इमारत में आग लगने पर उसको बुझाने के तरीकों के बारे में अभ्यास कराया गया है। इसके अलावा जो घायल व्यक्ति है उनको किसी तरह से नीचे उतारकर लाना है इसको लेकर उन्हें अभ्यास कराया गया।


शहर में लगाए जाएंगे हूटर
शहर में हूटर लगाए जाएंगे। शहर के प्रमुख स्थानों को अधिकारी चिन्हित कर वहां पर हुटर लगाएंगे। यदि कोई घटना होती है तो उसको बजाकर लोगों को सावधान किया जाएगा ताकि वे सुरक्षित स्थान पर चले जाए। इसके अलावा विस्थापित लोगों के लिए भी आश्रय स्थल भी चिन्हित किए जा रहे है जिसमें लोगों को रोकने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी।


अस्पताल भी अप्रिय स्थिति के लिए तैयार
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग अपनी सुविधाओं को बढ़ाने में लग गया है जिसकी वजह से कोई घटना होने पर घायलों को राहत पहुंचाई जा सके।
इसके लिए तमाम तरह की सुविधाएं अस्पताल में बढ़ाई जा रही है। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल व अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के आदेश पर अस्पताल में अतिरिक्त वॉर्ड, बिस्तर, दवाईयां आदि की उपलब्ध पर ध्यान दिया जा रहा है।


इनका कहना है-
शासन से जो आदेश मिला था उसके अनुरूप काम किया जा रहा है। दमकल कर्मचारियों ने शनिवार को मॉकड्रिल की है और अप्रिय स्थिति से निपटने का उन्होंने अभ्यास किया है। प्रमुख स्थानों में हुटर और सायरन की व्यवस्था भी कर रहे है। विस्थापितों के लिए आश्रय स्थल भी चिन्हित किए जा रहे है।
-डा. सौरभ सोनवड़े, आयुक्त ननि