Rewa News: हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी लगाकर की आत्महत्या

मनगवां थाना क्षेत्र से उपचार के लिए लाया गया था अस्पताल, पेपर खराब होने का संदेह

 | 
Rewa

रीवा। स्कूल से परीक्षा देकर वापस घर आई छात्रा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर वाले कमरे में गए जहां उन्होंने छात्रा केा फांसी में लटकते देखा। उस समय वह जीवित थी तो उसको तुरंत नीचे उतारकर आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शायद परीक्षा के तनाव में उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। साक्षी साकेत पिता रामलाल साकेत 15 साल निवासी कांटी थाना मनगवां इस साल कक्षा दसवीं में थी जिसके पेपर चल रहे है।

एक दिन पहले वह संस्कृत का पेपर देने के लिए गई थी और परीक्षा खत्म होने के बाद अपने घर वापस लौटकर आई। घर में उसने सामान्य दिनों की तरह काम किया और खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। कमरे में उसने फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। घर वालों को घटना के बारे में पता चला तो वे लड़की को नीचे उतारे और आनन-फानन में उसको उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। 

Rewa

बताया गया है कि डाक्टरों ने जांच उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि छात्रा की आत्महत्या के पीछे के कारणों से घर वाले अनभिज्ञ है। उसकी कक्षा दसवाीं की परीक्षा चल रही थी जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि पढ़ाई के तनाव की वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


इनका कहना है-
कक्षा दसवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसकी इस समय परीक्षा चल रही है और परीक्षा देकर लौटने के बाद उसने फांसी लगाई थी। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। या तो उसका पेपर बिगड़ गया होगा या फिर परीक्षा के तनाव की वजह से उसने यह कदम उठाया है।
-प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी मनगवां