Rewa News: रीवा में कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से आधा दर्जन लोग बीमार

मनगवांं थाना क्षेत्र से इलाज के लिए लाया गया अस्पताल, दो की हालत गंभीर

 | 
REwa

रीवा। कोदो की रोटी खाने से एक परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है। पूरे परिवार ने एक साथ चने की भाजी और रोटी खाई थी जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोदौ खाने से उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है जिसकी वजह से उनकी तबियत खराब हो गई। 


बताया गया है कि कोदौ की रोटी की खाने से एक परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गये। ग्राम रमपुरवा थाना मनगवां में रहने वाले इस परिवार के घर में कल कोदौ की रोटी और चने की भाजी बनी थी। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर कोदौ की रोटी का सेवन किया था।

खाना खाने के कुछ देर बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी और देखते ही देखते पांच लोग बीमार हो गये। घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। गांव वाले एकत्र हो गये सभी घायलों को उपचार हेतु मनगवां सीएससी लेकर आये। वहां पर उनका प्राथमिक उपचार हुआ और सभी लोगों एसजीएमचएच हेतु रेफर किया गया।


 बताया गया है कि कोदौ की रोटी खाने की वजह से उनको फूड प्वाइजनिंग हो गई थी और सभी लोग बीमार हो गये। जिन लोगों की तबियत खराब हुई है उनमें रामनिधि पटेल 65 साल, अनिल पटेल पिता रामनिधि पटेल 40 साल, राजकली पटेल पति रामनिधि पटेल 60 साल, मुन्नी देवी पति तेजबली पटेल साकिन रमपुरवा थाना मनगवां है। उनका डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


लगातार हो रही कोदौ खाने से बीमार होने की घटनाएं
कोदौ खाने से लोगों के बीमार होने की घटनाएं लगातार हो रही है। पन्द्रह दिन में चार केश आ चुके है जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो चुके है। ग्राम बम्हौरी थाना सेमरिया में कोदौ खाने से वृद्ध पति पत्नी की अस्पताल में मौत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त कई अन्य लोग कोदौ खाने की वजह से बीमार हो चुके है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।