Rewa News: रीवा में एपीके फाइल भेजकर बदमाश ने खाते से उड़ाए रुपए

सिटी कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

 | 
Rewa

रीवा। एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति के खाते से रुपए काटे गए है। सहबाज खान पिता इस्तयाज खान 30 साल निवासी तरहटी ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की डेटिंग का काम करते है। उनके मोबाइल पर शाम को पांच बजे एक व्यक्ति ने फोन किया और एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड का अधिकारी उन्हें बताया।

उसकी बातों में पीडित आ गया। उसने क्रेडिट कार्ड का चार्ज 1768 रुपए भुगतान करने को बोला। उसने भुगतान की लिंक पीड़ित के वाट्सअप पर भेजी। इस लिंक को जब उसने क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। बदमाश ने उसके खाते से 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। 


बताया गया है कि उसके पास कुछ देर बाद रुपए कटने का मैसेज आया जिसको देखकर वह हैरान रह गया। उसने तुरंत उसी बैंक अधिकारी को फोन लगाया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। परेशान होकर युवक ने साइबर हेल्पलाइन के नम्बर में फोन किया और अपनी कम्पलेन दर्ज कराई। 


बाद में सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया है। जिन आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है उनका पता लगाने के लिए पुलिस साइबर की मदद ले रही है।


इनका कहना है -
एक व्यक्ति के मोबाइल पर पर किसी ने एपीके फाइल भेजा था और उसके खाते से रुपए निकाल लिए है। शून्य में एफआईआर आई थी जिसको जांच में लिया गया है। जिन लोगो ंने उसके साथ ठगी की है उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
- निशा मिश्रा, टीआई सिटी कोतवाली