Rewa News: रीवा के एक गांव से गायब हुई चार लड़कियां, गड़रवारा से पुलिस ने किया दस्तयाब

सेमरिया पुलिस ने लड़कियों को घर वालों को सौंपा

 | 
Rewa

रीवा। एक गांव से चार लड़कियां अचानक गायब हो गई जिससे पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। सभी थानों को जानकारी दी गई और जीआरपी पुलिस की मदद से उक्त लड़कियों को दस्तयाब कर लिया गया। उनको वापस रीवा लाया गया है जिनके बयान लिए जा रहे है। 

 


बताया गया है कि एक गांव से चार लड़कियो के गायब होने से हड़कंप की स्थिति बन गई। 2 तारीख को बम्हौरी थाना सेमरिया में रहने वाली चार लड़कियां अचानक गायब हो गई थी। इनमें दो लड़कियां नाबालिग थी। वे गांव से बारात जाने की बात बोलकर निकली थी और फिर उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। 

 


लड़कियों के वापस नहीं आने पर घर वाले परेशान हो गए और उनको खोजने में लग गए। उनके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई और उन लड़कियों की तलाश में जुट गई।


 बताया गया है कि सभी थानों के साथ जीआरपी पुलिस को भी सूचना दी गई जिस पर जीआरपी पुलिस भी ट्रेनों में उनकी तलाश करने लगी। मुम्बई जाने वाली एक ट्रेन में चारों लड़कियां मिल गई जिनको गाड़रवारा जीआरपी थाने ने उतार लिया और सेमरिया पुलिस को सूचना दी। सेमरिया पुलिस गाड़रवारा पहुंची और चारों लड़कियों को लेकर रीवा आ गई। उन लड़कियों के बयान कराए जा रहे है।


इनका कहना है-
चार लड़कियां एक गांव से गायब हो गई थी जिनके बारे में घर वालों ने सूचना दी थी। तुरंत पुलिस ने हर जगह सूचना भिजवाई और उससे पुलिस को उन्हें बरामद करने में सफलता मिली। चारों लड़कियों को गाड़रवारा रेलवे स्टेशन में दस्तयाब किया गया है जिनको रीवा लाया गया है।
-श्रंगेश सिंह राजपूत, टीआई सेमरिया