Rewa News: रीवा में परिवार वालों ने कर लिया मकान में कब्जा, अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिछिया पुलिस ने घटना को जांच में लिया, घर वालों ने परिवार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
रीवा। अधेड़ ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उनका अपने परिवार के लोगों से ही हिस्साबांट का विवाद चलता है और परिवार के लोगों ने उनके मकान में कब्जा कर लिया था जिस पर उन्होंने अपने जीवन को हमेशा के लिए समाप्त कर लिया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
बताया गया कि प्रताड़ित होकर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। गणेश पिता राम सलोने सेन 55 साल निवासी खड्डा थाना बिछिया अपने घर में फांसी का फंदा लगाया था। कमरे में जाकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।
घर वालों ने उनको फांसी के फंदे में लटकते देखा तो रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतार लिया। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। घर वाले आनन-फानन में उनकेा उनका उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर है। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बीती रात उनकी सांसे थम गई।
बताया गया है कि उनकी मौत पर घर वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका अपने परिवार के लोगों से पुस्तैनी संपत्ति के हिस्साबांट को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। परिवार के लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने फांसी का फंदा लगाया है।
बेटे ने बताया कि उनकी चाची अपने भाईयों को लेकर आई थी और पापा के साथ गाली-गलौज कर घर गिरा दिया था। इसके बाद ही उन्होंने कमरे के अंदर जाकर फांसी लगाई थी। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है जिसकी सूचना अस्पताल से मिली है। जांच उपरांत घटना के वास्तविक कारण ज्ञात हो पाएंगे।