Rewa News: कर्मचारियों के व्यक्तिगत रिकार्ड हुए ऑनलाइन, समय से पहले रीवा ने अपलोड कर हासिल किया प्रथम स्थान

पुलिस लाइन ने किया सराहनीय कार्य, डीजीपी ने की प्रशंसा

 | 
Rewa

रीवा। रीवा पुलिस ने कर्मचारियों की जानकारी पोर्टल में अनलाइन अपलेाड कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। पुलिस ने समय से पहले उक्त कार्य को पूरा कर दिया जिसकी वजह से डीजीपी ने भी रीवा पुलिस की प्रशंसा की है। सारे पुलिसकर्मियों का एसआर ऑनलाइन रहेगा और उनसे जुड़ी सारी जानकारी कोई भी अधिकारी आसानी से देख सकेंगे। 

 


बताया गया है कि पुलिस विभाग के अधिकरियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन फीडिंग में रीवा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके लिए पुलिस मु यालय भोपाल से एक विशेष अभियान शुरू किया गया था जिसमें सभी जिलों को कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका पोर्टल में अपलोडिंग करने हेतु आदेशित किया गया था। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने इसके लिए पुलिस लाइन को आदेशित किया था और सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अपलोड करने के लिए आदेशित किया।

 


बताया गया है कि पुलिस कई दिनों तक कड़ी मशक्कत की। पुलिस लाइन के कर्मचारियों ने सारे पुलिसकर्मियों की सेवा पुस्तिका को ई-एचआरएमएस पोर्टल में अपलोड कर दिया। रीव पुलिस ने पूरे प्रदेश में सबसे पहले इस काम को पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया है। 


रीवा पुलिस की इस तत्परतापूर्ण कार्यवाही पर डीजीपी ने भी प्रशंसा की है। अधिकारी अब किसी भी कर्मचारी का व्यक्तिगत रिकार्ड पोर्टल में बैठकर देख सकेंगे। उसके बारे में पूरी जानकारी उनको लाइन मिल जाएगी। अभी तक जानकारी संबंधित जिले से मंगाना पड़ता था लेकिन अब इस काम के बाद समय की बचत होगी।


रिकॉर्ड को नुकसान होने का रहता था खतरा
कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका हार्ड कांपी में होती थी जिसके नष्ट होने का खतरा रहता था। आग, बाढ़ सहित अन्य हादसों में इनके खराब होने का खतरा रहता था जिसकी वजह से यह नयी व्यवस्था बनाई गई है। सारे कर्मचारियों का ऑनलाइन रिकार्ड होगा जिसकी वजह से डाटा हमेशा के लिए सुरक्षित रहेगा।


इनका कहना है-
पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को ऑनलाइन करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें रीवा पुलिस ने सबसे पहले सारे कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन कर दिया है। इसकी आखिरी डेट 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी।
-शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी रीवा