Rewa News: रीवा में बिजली सुधार करते समय झुलसने से कर्मचारी घायल

चोरहटा थाना क्षेत्र से उपचार हेतु लाया गया हॉस्पिटल

 | 
Rewa

रीवा। बिजली सुधार करते समय लापरवाही से एक कर्मचारी झुलस गया। वह लाइन सुधारने खंभे में चढ़ा था लेकिन लाइन को बंद नहीं किया गया था जिसकी वजह से यह घटना हो गया। कर्मचारी को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनका बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है। 


बताया गया है कि बिजली विभाग की लापरवाही से एक कर्मचारी की जान खतरे में पड़ गई। बनकुंईया सर्किल में कर्मचारी नीरज तिवारी पदस्थ है जो बुधवार को लाइट सुधारने के लिए गया था। लाइट सुधारने के पहले उसने सप्लाई बंद करने हेतु साथी कर्मचारी को बोला था लेकिन साथी कर्मचारी ने लाइट बंद नहीं की थी। लाइन चालू थी और कर्मचारी इस बात से बेखबर था जिसकी वजह से वह खंभे में चढ़ गया। खंभे में चढ़ते ही उसको करंट लग गया और उसकी टोपी में आग लग गई।


 बताया गया है कि कर्मचारी सीधे नीचे गिरा और जख्मी हो गया जिसको काफी ज्यादा चोट आई थी। आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से आए दिन कर्मचारी हादसे का शिकार होते है।