Rewa News: गांव में घुसे हाथियों ने किया घर को क्षतिग्रस्त, दहशत में लोग

गोविन्दगढ़ थाने के टीकर गांव में हाथियों के फैलाया आतंक 

 | 
Rewa

रीवा। पिछले कई महीनों से हांथियों के आतंक से जूझ रहे दो जिलों के लोगों को इनसे निजात नहीं मिल पा रही है। रात में हाथियों का जोड़ा एक बार फिर गांव में घुसा और उसने घरों को क्षतिग्रस्त किया। रात में लोगों ने हल्ला-गुहार किया जिसे सुनकर हांथी वापस भाग गएं। घटना की वजह से रात में काफी देर तक लोग दहशत में रहे। 


बताया गया है कि गांव में घुसे हांथियों के जोड़े ने घरों को क्षतिग्रस्त किया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क से हाथियों का झुंड निकल गया था जिसमें दो हांथ उनसे अलग होकर रीवा और मऊगंज जिले में आतंक मचा रहे है।

पिछले कई महीनों से ए हांथी आसपास के गांवों में घूम रहे है जिनको पकडृ़कर सुरक्षित बांधवगढ़ वापस पहुंचाने में वन विभाग नाकाम है। बीती रात हांथियों का जोड़ा टीकर थाना गोविन्दगढ़ पहुंच गया। उस समय लोग गहरी नींद में घर में सो रहे थे। रात में हांथियों के आने से लोग दहशत में आ गए। हांथियों ने लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया और कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 


बताया गया है कि रात में हांथियों को गांव में देखकर सभी लोग शोर मचाते हुए उनके तरफ दौड़े तो हांथी गांव से बाहर की ओर चले गए। वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के कर्मचारी भी स्पाट में पहुंच गए। हांथियों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता नहीं मिल रही है जिसकी वजह से लगातार गांव के लोग दहशत में है।


रीवा और मऊगंज में दहशत
हांथियों की रीवा और मऊगंज में सबसे ज्यादा दहशत है। वे पहाड़ के रास्ते से मऊगंज के बहेरा डाबर पहुंच जाते है और कई दिन वहां घूमने के बाद फिर वापस रीवा जिले में आ जाते है। रीवा में हांथियों के पीछे लगातार गांव के लोग भी दौड़ते है जिससे वे डरकर दोनों जिलों में भ्रमण कर रहे है और घरों को नुकसान पहुंचा रहे है। वन विभाग सिर्फ इनका पीछा करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहा है। जिस गांव में हांथी जाते है वहां की लाइट भी बंद कर दी जाती है जिसकी वजह से लोगों की समस्याएं बढ़ रही है।