Rewa News: अधिकारियों की लापरवाही से फिर कर्मचारी झुलसा, लाइन चालू होने से झुलसा कर्मचारी
रीवा के बिछिया थाने के रीटठी गांव में चल रहा था सुधार कार्य

रीवा। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के चलते आए दिन कर्मचारी हादसे का शिकार होक रहे है। कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में भेजा जाता है और अचानक लाइन चालू कर दी जाती है। ऐसा ही प्रकरण एक बार फिर सामने आया है। कर्मचारी बिजली लाइन सुधार करते समय करंट में फंस गया जिसमें उसका पूरा शरीर झुलस गया है।
बताया गया है कि विद्युत लाइन सुधार कर रहा कर्मचारी करंट में झुलसकर घायल हो गया। उमरी रीठी थाना बिछिया गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन की मरम्मत करने गए थे। वहां पर एक आऊटसोर्स कर्मचारी लाइन की मरम्मत कर रहा था।
लाइन की मरम्मत के लिए विद्युत लाइन बंद की गई थी लेकिन काम करते समय अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी थी जिसकी वजह से काम कर रहा कर्मचारी करंट में फंस गया और उसका पूरा शरीर झुलस गया।
बताया गया है कि घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में उसको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है जिसका डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी है। इस बात की जानकारी मिलने पर आऊटसोर्स कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी से मुलाकात की।
बिजली विभाग की लापरवाही का यह कोई पहला मौका नहीं है बल्कि इससे पूर्व भी कई घटनएं हुई है जिसमें अक्सर कर्मचारियों की जान चली जाती है या फिर वे जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते है। अधिकारी उनकी सहायता के बजाय सीधे काम से निकाल देता है।