Rewa News: रीवा में सड़क पर घंटो आतंक मचाते रहे शराबी, ट्रकों को रोककर मांगे रुपए, ठेले में लगा दी आग

बिछिया थाने में लिखाई गई घटना की रिपोर्ट, पुलिस ने जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात नशेड़ियों का आतंक मचाया जिससे आसपास के लोग भी दहशत में रहे। नशेड़ियों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोक लिया और उनसे पैसों की मांग कर धमकाने लगे। इसके बाद वहां पर एक ठेला खड़ा हुआ था जिसमें आग लगा दिए जिससे ठेला जल गया। आसपास के लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने प्रकरण कायम कर उनकी सरगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी है। 


बताया गया है कि बीती रात सड़क पर नशेड़ियों का आतंक देखने को मिला। सिलपरा थाना बिछिया में कुछ युवकों ने जमकर शराब पी और बाद में सड़क पर आतंक मचाने लगे। रास्ते में जो वाहन गुजर रहे थे उनको रोक लिया और बाद में उनको धमकाते हुए पैसे मांगने लगे।

एक ठेला वहां खड़ा हुआ था जिसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दिए। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस केा दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। 


बताया गया है कि आज इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। घटनाकारित करने वाले आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस ने रेड कार्रवाई की लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

आरोपी गांव के आवारा युवक है और आए दिन रात में शराब पीकर हंगामा करते है जिसकी वजह से आसपास के लोग भी दहशत में रहते है। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि बीती रात नशेड़ियों ने विवाद किया था जिस पर अपराध कायम कर लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।