Rewa News: विद्याभूषण मेडिकल स्टोर में गहरे तक जमी थीं नशे की जड़ें, दो आरोपियों पर प्रकरण कायम
अमहिया पुलिस ने रात में की कार्रवाई, आरोपियों से पूछतांछ जारी
रीवा। बीती रात पुलिस द्वारा विद्या भूषण मेडिकल स्टोर में रेड कार्रवाई कर नशे के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का संचालन नशीली गोलियां युवकों केा अवैध तरीके से बेंचता था। पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान नशीली गोलियां जब्त की है और दुकानदार सहित दो के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर में नशे के लिए कुख्यात विद्याभूषण मेडिकल स्टोर में एक बार फिर नशे का कारोबार सामने आया है। बीती रात अमहिया थाने की पुलिस को विद्याभूषण मेडिकल स्टोर में नशीली टेबलेट बिकने की सूचना मिली थी।
आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर रेड कार्रवाई की। दुकान में चेक करने पर काफी मात्रा में नशीली गोलियां मिली जिनका अवैध तरीके से इस्तमाल नशे के लिए किया जाता था। इन दवाईयों की बिक्री का कोई हिसाब मेडिकल स्टोर में नहीं था। पुलिस ने दुकानदार हरि सिंह व रणंजय सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
बताया गया है कि विद्याभूषण मेडिकल स्टोर नशे के लिए काफी समय से कु यात है। नशीली सिरप और गोलियां बेंचने में कई बार मेडिकल स्टोर संचालक का नाम सामने आ चुका है और कार्रवाई भी हुई है। इसके बाद भी यहां पर नशे का सामान धड़ल्ले से बिक रहा है।
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर लिया गया है। पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत अन्य लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।