Rewa News: रीवा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया गया नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का 'दीक्षारंभ'

सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन और कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड मेन्टेनेंस  के विद्यार्थी हुए शामिल

 | 
Rewa

रीवा। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं आयुक्त तकनीकी शिक्षा भोपाल तथा के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षण सत्र 2025-26 में ंनव प्रवेशित छात्रों का 'दीक्षा समारोह कार्यक्रमÓ गत दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उल्लेखनीय हैं कि महाविद्यालयों में 4 ब्रांच क्रमश: सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड मेन्टेनेंस संचालित है। सभी ब्रांचों में शासन द्वारा निर्धारित की गई सभी सीटों पर छात्रों द्वारा प्रवेश लिया जा चुका हैं। शासन के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व नव प्रवेशित छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु दीक्षा सामारोह कार्यक्रम मनाया गया।


सर्वप्रथम महाविद्यालय के मुख्य द्वारा पर संस्था प्राचार्य निशा पाण्डेय एवं अन्य व्याख्याताओं-कर्मचारियों द्वारा छात्रों को चंदन रोली लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत-आशीर्वाद डायरी एवं पेन प्रदान किया गया। तत्पश्चात मुख्य हॉल में भव्य सामारोह का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल की ओर से उनके प्रतिनिधि प्रेमलाल पाण्डेय एवं समयलाल पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि आरपी तिवारी प्राचार्य रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय रीवा तथा डॉ. डीके जैन विभागाध्यक्ष सिविल रीवा इंजीनियरिंग महाविद्यालय रीवा रहे।

संस्था प्राचार्य द्वारा अतिथियों का सॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदत्त कर स्वागत किया गया तथा 'एक पेड़ मां के नाम' योजना अंतर्गत 1-1 पेड़ सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप प्रदत्त किए गएं। संस्था के सभी वरिष्ठ व्याख्याताओं का भी सम्मान 1-1 वृक्ष आरोपित गमले प्रदत्त कर किया गया। 


संस्था प्राचार्य निशा पाण्डेय द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। उन्होनें नव प्रवेशित छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्हें तन्मयता से शिक्षा ग्रहण करने बावत् कहा गया।

Rewa

प्राचार्य द्वारा संस्था के सभी व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों की लगनशीलता एवं एकजुटता से कार्य करने की सराहना की गई। इसके पश्चात् उपमुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रेमलाल द्वारा अपने सारगर्भित उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजन एवं संस्था के चहुमुखी विकास तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। 


उन्होनें छात्रों को निरंतर अध्ययनरत् रहने व शिक्षण हित में शिक्षकों का अधिकाधिक उपयोग करने का आवाहन किया। समयलाल पाण्डेय द्वारा संस्था प्राचार्य को इस प्रकार के आयोजन के लिए सराहना किया तथा गुरुओं की महत्ता बताते हुए छात्रों से विनम्र भाव रखते हुए अत्यधिक शिक्षा ग्रहण करने का कहा गया।


डॉ. डीके जैन द्वारा अपनी शिक्षा के संबंध में कुछ रोचक संस्मरण सुनाते हुए छात्रों से कहा कि आप छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर उनपर अमल करना सीखें और आगे बढ़ें। डॉ.आरपी तिवारी द्वारा पॉलीटेक्निक संस्था को इंजीनियरिंग कॉलेज के हृदय में बसा हुआ बताया गया और कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी संसाधनों का उपयोग पॉलीटेक्निक संस्था कर सकती है।

REwa


संस्था के व्याख्याता गौरव गुप्ता द्वारा संस्था के प्रारंभ से लेकर आज तक के विकास का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया। वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. भावना पाण्डेय, डॉ.हृषीकेश त्रिपाठी,अशोक अवस्थी, सूरज वर्मा द्वारा भी संबोधित किय गया। 


इसी अवसर पर संस्था में कुशल सहायक के पद पर पदस्थ रोहित चतुर्वेदी द्वारा क्रिकेट खेल हेतु अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता दुबई में खेले गए खेल में विजय के लिए सम्मानित किया गया। व्याख्याता आशीष कुमार पाण्डेय बहुत ही कुशाग्रता एवं बुद्धिमत्ता के साथ मंच का कुशल संचालन किया जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। व्याख्याता ज्योति गौतम ने भी मंच संचालन में कुश्ल सहयोग प्रदान किया।