Rewa News: रीवा में डिप्टी सीएम बोले- 'ज्ञानी' सिद्धांत पर आधारित है मध्यप्रदेश का बजट

विकास, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है राज्य का बजट: राजेंद्र शुक्ल

 | 
Rewa

रीवा। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य का बजट 2026-27 विकास, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रूपए 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत अनुमानित रखते हुए वित्तीय अनुशासन बनाए रखा गया है।


श्री शुक्ल ने कहा कि बजट 'ज्ञानीÓ सिद्धांत पर आधारित हैए जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति के साथ अधोसंरचना और उद्योग को प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में 5 एचपी तक के कृषि पंपों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने हेतु रु. 5.276 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, बोनस भुगतान और सोलर सिंचाई पंप योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।


गरीब एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए रु. 2.857 करोड़ तथा विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु पर्याप्त राशि का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पर्याप्त राशि सुनिश्चित की गई है।अवसंरचना विकास के तहत सिंचाई, सड़क निर्माण और जल योजनाओं के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं। औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ लागू की जा रही हैं।


उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा इसका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, रमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे।