Rewa News: रीवा में उप मुख्यमंत्री ने वन्य विहार में चार निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

बसामन मामा गौवन्य विहार में फरवरी में होगी आचार्य राजेन्द्रदास की कथा: राजेन्द्र शुक्ल

 | 
Rewa

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार अभ्यारणय में चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने वन्य विहार के विश्राम गृह में केयरटेकर आवास तथा किचन का लोकार्पण किया।


स्टाप डैंम, रपटा और चेकडैम का किया लोकार्पण 

Rewa


 इसके बाद उप मुख्यमंत्री 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से मनरेगा योजना तथा खनिज मद से निर्मित स्टाप डैंम तथा रपटा और चेकडैंम निर्माण का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में गौवन्य विहार के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करें।


क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण
सामुदायिक शौचालय निर्माण, भोजन शाला तथा पेवर लगाने का कार्य शीघ्र पूरा कराएं। बसामन मामा में आगामी फरवरी माह में मलूकदास पीठ के स्वामी आचार्य राजेन्द्रदास की चार दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह सब पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होगा।


विद्युत सबस्टेशन का निर्माण मंजूर 

Rewa


बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी गौवन्य विहार में पांच हजार पौधे रोपित कराएं। बांस का रोपण करके ग्रीन फेंसिंग बना दें। कार्यपालन यंत्री पीएचई दो संपबेल का निर्माण पूरा कराके पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुर्वा में 2 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से विद्युत सबस्टेशन का निर्माण मंजूर हो गया है। 


4 हजार पौधे रोपित करने के निर्देश 
इसका निर्माण तत्काल शुरू कराएं। इससे गौशाला को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के साथ आसपास के सभी गांव की विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। बसामन मामा गौवन्य विहार के विकास से जुड़े कार्यों में समय पर भुगतान कराएं। उप मुख्यमंत्री ने वन्य विभाग के अधिकारियों को हिनौती गौधाम में 3 ब्लॉक बनाकर 4 हजार पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। 


उप मुख्यमंत्री ने गायों को गुड़, चना खिलाया  

Rewa

बैठक में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौशाला का भ्रमण करके गौसेवा की उप मुख्यमंत्री ने गायों को गुड़, चना और चारा खिलाया।