Rewa News: रीवा में बाड़ी में फैला रखा था करंट, फंसकर एक की मौत

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की घटना, दो लोग बाल-बाल बचे

 | 
Rewa

रीवा। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लोगों द्वारा बाड़ी में करंट लगाया जाता है जो कभी-कभी इंसानों कें लिए भी खतरनाक हो जाता है। एक व्यक्ति ने अपने खेत की बाड़ी में करंट लगाया था जिसमें फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसको बचाने गए तो दो लोग भी चपेट में आ गए लेकिन उनको बचा लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि करंट में फंसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शरदचंद्र साकेत निवासी बैकुंठपुर शुक्रवार को सुबह किसी काम से खेत तरफ गए थे। वहां पर भास्कर कुशवाहा ने अपने खेत की बाड़ी में करंट लगाया था जिससे वह अनजान था। पीड़ित जैसे ही बाड़ी के पास गया तो उसको करंट लग गया और वह फंस गया। यह देखकर दो लोग उसको बचाने के दौड़े तो वे भी करंट में फंस गऐ। हल्ला-गुहार सुनकर दूसरे लोग आए और उनको करंट से मुक्त कराए।


 बताया गया है किंग शरदचंद्र साकेत काफी झुलस गया था जिसको आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। दो अन्य लोगों की हालत सामान्य है। पुलिस ने मर्ग कायम घटना को जांच में लिया है।