Rewa News: रीवा में धूमधाम से मना चेटीचंड; झूलेलाल जयंती पर निकली भव्य स्कूटर रैली

ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर, नशामुक्त रीवा का लिया संकल्प

 | 
Rewa

रीवा। शहर में चेटीचंड्र याने भगवान श्री झूलेलाल जयंती) एवं हिंदू नववर्ष का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सिंधु नवयुवक मंडल के तत्वावधान में तोपखाना कंवर नगर से विशाल स्कूटर रैली निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


नशामुक्त रीवा का संकल्प
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री झूलेलाल की विधिवत पूजा-अर्चना एवं पल्लव महाआरती के साथ हुई। इस दौरान मानव कल्याण और नशामुक्त रीवा का संकल्प लिया गया। 


महाआरती के पश्चात पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह एवं संत सरुप दास उदासी, मंडल के संस्थापक शंकर सहानी, नंदलाल कोटवानी, किशनचंद्र खिलवानी, कैलाश कोटवानी, महेश ठारवानी, राजकुमार टिलवानी, राजकुमार आहूजा, राजेश ठारवानी, मनीष सिंह मलूकानी, विजय ठारवानी, श्रीचंद कोटवानी, अशोक मंजानी, विजय थावानी, अशोक बजाज, प्रकाश खिलवानी, लक्ष्मण शिवनानी, अर्जुन खिलवानी, गुलाब सहानी  चंद्रलाल ठारवानी, जयराम गंगवानी एवं पहलाज चेलानी सहित मंचासीन अताथियों ने सभी को चेट्रीचंड्र की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात प्रहलाद सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर स्कूटर रैली को रवाना किया।


ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Rewa

रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। 'आयो लाल झूलेलाल' और  'जेको चवंदो झूलेलाल ताहिंजा थींदा बेड़ा पार' जैसे जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।


झूलेलाल धाम में हुआ समापन

Rewa

स्कूटर रैली तोपखाना से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री झूलेलाल धाम (सिंधु भवन) पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली में महेश हीरवानी, अजीत आहूजा, संजय हीरवानी, सुमित सहानी, प्रियम ठारवानी, गौतम गंगवानी, सुमित जोतवानी सहित भारी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।


इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं रैली के सुव्यवस्थित संचालन में सिंधु नव युवक मंडल के अशोक झामनानी, सौरभ बजाज, हर्ष आहूजा, दक्ष चुंगवानी, अंकुर बहेत्रा, तनिष्क सहानी एवं महिला टीम में सोनिया कोटवानी, हेमा ठारवानी, सुमन राजानी, दिव्या केवलानी, मुस्कान हीरवानी, परी माधवानी, महक डिगवानी एवं सिमरन चेलानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।