Rewa News: रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत

सेमरिया पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंची, महुआ बिनने गए थे बच्चे

 | 
Rewa

रीवा। सुबह घर से महुआ बिनने के लिए गए बच्चे बड़ी घटना का शिकार हो गए। सुबह पेड़ में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए जिससे उनकी स्पाट में मौत हो गई। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 


बताया गया है कि आकाशीय बिजली गिरने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्राम हरदिहा थाना सेमरिया में रहने वाले दादू कोल का बेटा राजन कोल व सविता कोल प्रतिनि की तरह आज सुबह महुआ बिनने के लिए गए थे। वे लोग डोडी जंगल में महुआ बिनने रहे थे।

बारिश होने लगी जिसकी वजह से दोनों बच्चे पेड़ के नीचे छिप गए। उस पेड़ में आकाशीय बिजली गिरी थी जिसकी वजह से दोनों बच्चे काल के गाल में समा गए। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। कुछ आसपास के लोग पहुंचे तो वे पेड़ के नीचे मृत हालत में पड़े थे। घटना की सूचन पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई।


बताया गया है कि दोनों बच्चों की मौत से घर वालों का रो-रो कर काफी बुरा हाल था। एक हादसे ने परिवार के दो बच्चों को छीन लिया। पुलिस ने पूरे स्पाट का मुआयना किया और बाद में उनकी लाशो को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जाच में लिया है। दोनों बच्चे प्रतिदिन महुआ बिनने के लिए जाते थे लेकिन आज उनके मरने की खबर घर पहुंची।

Rewa

पेड़ के नीचे रहता है सर्वाधिक खतरा
आकाशीय बिजली गिरने का सबसे अधिक खतरा पेड़ के नीचे रहता है। अक्सर लोग बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो जाते है और पेड़ में ही आकाशीय बिजली गिरती है जिसकी वजह से उनकी मौत हेा जाती है। हर साल कई लोग आकाशीय बिजली गिरने की वजह से काल के गाल में समा जाते है।