Rewa News: रीवा में बम धमाके से दहल उठा मोहल्ला, उछलकर घरों में गिरे पत्थर

विश्वविद्यालय थाने की पुलिस स्पॉट में पहुंची, एक व्यक्ति जख्मी

 | 
Rewa

रीवा। एक व्यक्ति की लापरवाही से आज पूरा मोहल्ला दहल उठा। आरोपी अपने घर में टैंक खुदवा रहा था और उसमें पत्थर तोड़ने के लिए उसने ब्लास्ट किया था जिसकी वजह से पत्थर उड़कर आसपास के घरों में गिरे। लोगों के तबाह हो गए और एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। जख्मी युवक को आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया। 


बताया गया है कि बम धमाके से आसपास का इलाका दहल उठा। अम्बेडकर नगर इटौरा थाना विवि में एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहा है। आरोपी घर में टैंक खुदवा रहा है और उसने पत्थर तोड़ने के लिए आज बारूद लगाकर धमाका किया था। सुबह दस बजे अचानक तेज धमाका हुआ जिससे पूरा मोहल्ला दहल उठा। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई।


धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बड़े पत्थर हवा में गेंद की तरह उड़े और लोगों के घरों में गिरे जिसकी वजह से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए। एक युवक के पैर में पत्थर गिरा था जिसकी वजह से उसका पैर जख्मी हो गया। 


बताया गया है कि घटना से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना किया। लोगों के घरों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। महेन्द्र दाहिया के घर की दीवार गिर गई और अर्जुन सेन के घर को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


विरोध करने पर मिली धमकी
लोगों ने बताया कि आरोपी विष्णुकांत तिवारी द्वारा अपने घर में किए गए ब्लास्ट की वजह से हुई घटना का विरोध करने लोग उसके यहां गए तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा और उनको वहां से भगा दिया। आरोपी पेशे से डॉक्टर है और इटौरा में ही क्लीनिक संचालित करता है। उसने दुबारा भी ब्लास्ट करने की धमकी दी है जिसकी वजह से आसपास के लोग डरे हुए है।


इनका कहना है-
इटौरा अम्बेडकर नगर मोहल्ले में एक घर बन रहा था जिसने आरोपी ने अपने घर में टैंक के पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्ट किया था। इससे कुछ घरों को नुकसान हुआ है और एक व्यक्ति जख्मी हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। शिकायत मिलने पर घटना को विवेचना में लिया गया है।
-राजीव पाठक, सीएसपी रीवा