Rewa News: रीवा में भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम का किया गया सम्मान

 | 
Rewa News

रीवा। राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक अभियान के तत्वाधान में आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में स्वामी विवेकानन्द पार्क से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सैन्य शौर्य स्मारक जय स्तम्भ पहुंची। जहां भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भारत माता की आरती की गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति भी रहे।

भारतीय सेना के अदभुत सफलता को याद करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत देश एक मजबूत स्तम्भ है जिसमें सभी धर्मो को बराबर का महत्व दिया जाता है। हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादी से है।

हमारे निहत्थे और निर्दोष भारतवासियों को आतंकवादियों ने बहनों के सिंदूर को उजाड़ा जिसके बदलें में हमारे प्रधानमंत्री यशस्वी नरेन्द्र मोदी के निर्देश में हमारी भारतीय सेना ने अपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी के नौ ठिकानों को उजाड़ दिया है। जिसका हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

आयोजन में  सांसद जनार्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेशमंत्री राजेश पाण्डेय, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महाबली गौतम, राम सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव सहित  हजारों लोग उपस्थित रहे। 

Rewa News


सेमरिया में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे राष्ट्रप्रेरक अभियानों की श्रृंखला में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का भव्य और अनुशासित आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले और उसके बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए जवाबी अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में यह यात्रा राष्ट्र के वीरों को श्रद्धांजलि और आतंकवाद के प्रति जनएकजुटता का प्रतीक बनी। 

कार्यक्रम में भाजपा जनपद अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र विश्वकर्मा, दयानन्द तिवारी, मंडल अध्यक्ष शेषमणि पांडेय, दीपक सिंह, अरुणेन्द्र तिवारी, मनीष शुक्ला, देवेन्द्र त्रिपाठी, अनिल पांडेय, युवराज त्रिपाठी, नंदू अग्निहोत्री, ज्ञानेन्द्र सिंह चंदे, सनत सेन सहित बड़ी संख्या में सेमरिया विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली और संगठित स्वरूप प्रदान किया।