Rewa News: रीवा शहर में लूट का ठिकाना बन रहे ऑटो, महिला का छीना गया पर्स
बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई वारदात, आमजन हर दिन हो रहे शिकार
रीवा। गत दिवस बदमाशों की गैंग को पकड़ने के बाद अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस को एक नयी गैंग ने चुनौती दी है। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद दूसरी गैंग ने आमद दी है और आटो से एक महिला का पर्स छीनकर भागने में कामयाब हो गए।
पर्स में महिला के आभूषण सहित अन्य सामान रखा था। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि बदमाशों ने एक महिला से पर्स स्नेचिंग की है। शांति साकेत पति विनोद साकेत निवासी गहिरा थाना गोविन्दगढ़ बीती शाम आटो से अपने घर जा रही थी। वह आटो में किनारे बैठे हुए थी और अपने पर्स को गोद में रखी थी।
आटो गंगापुर गांव के पास आई तो पीछे से तीन बदमाश अपने चेहरा बांधकर आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और महिला का पर्स छीनकर भाग दिए। आटो से कुछ बदमाशों का पीछा भी किया गया लेकिन वे घटनाकारित कर भागने में कामयाब हो गए। महिला के पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, मोबाइल रखा हुआ था। घटनाकारित कर बदमाश कुछ देर ही ओझल हो गए।
बताया गया है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची। घटनकाारित करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई। हर तरफ थानो को सूचना देने देकर उनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर निकल गए।
पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है जिसमें घटनाकारित करने वाले बदमाश कैद हुए है। अज्ञात आरोििपयों के विरद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
दो दिन पहले पकड़े गए थे बदमाश, रिमांड में पूछताछ जारी
शहर और देहात में पर्स स्नेचिंग की एक के बाद एक घटनाएं हो रही थी। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले गिरोह को पकड़ा था। बदमाशों को रिमांड में लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की गैंग का खुलासा किया था। पांच बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया था जिनसो 26 घटनाओं का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को आगे की पूछताछ हेतु रिमांड में लिया गया है।
चार आरोपी चोरहटा थाने में रिमांड में लिए गए है जबकि एक आरोपी पंकज साकेत को सिविल लाइन पुलिस ने रिमांड में लिया है। उनसे पर्स स्नेचिंग की घटनाओं के बारे में आगे की पूछताछ की जा रही है। अभी आरोपियों से कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है।
इनका कहना है-
एक महिला आटो में सवार होकर जा रही थी जिसका गंगापुर गांव के पास मोटर साइकिल में सवार तीन बदमाश आए और महिला का पर्स छीनकर भाग गए। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया गया है। उनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
-मनीषा उपाध्याय, थाना प्रभारी बिछिया