Rewa News: रीवा के एक सुलभ काम्पलेक्स में महिला से बलात्कार का प्रयास
कर्मचारी ने की घटना, शोर मचाने पर भागा कर्मचारी

रीवा। सुलभ काम्पलेक्स में आई एक महिला के साथ वहां के कर्मचारी ने बलात्कार करने का प्रयास किया। आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा जिस पर महिला ने हल्ला गुहार किया।
आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भागने में कामयाब हो गया। महिला की सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी करने का प्रयास कर रही है।
बताया गया है कि सुलभ कॉम्पलेक्स में एक कर्मचारी ने महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। महिला बस स्टैण्ड से यात्रा करने के लिए आई हुई थी। यात्रा शुरू होने से पहले वह सुलभ का पलेक्स में गई थी।
उस समय कॉम्पलेक्स में कोई नहीं था जिस पर कर्मचारी ने उसको अकेले देखकर बलात्कार करने का प्रयास किया। आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। यह देखकर महिला ने हल्ला-गुहार किया तो आसपास के दुकानों से लोग पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
बताया गया है कि घटना से बस स्टैण्ड में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची। महिला ने घटना की जानकारी ली गई। उसकी रिपोर्ट पर कर्मचारी के विरुद्ध अपराध कायम कर पुलिस उसकी सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी हुई है। आरोपी सुलभ कॉम्पलेक्स में काम करता था और महिला को अकेले देखकर उसकी नियत डोल गई और वह महिला के साथ गलत करने का प्रयास करने लगा।
महिला सुरक्षा पर सवाल
बस स्टैण्ड जैसी जगह पर महिला के साथ ऐसी घटना ने सभी को हैरान कर दिया। इससे बस स्टैण्ड में महिला की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। प्रतिदिन हजारों महिलाएं बस स्टैण्ड से सफर करती हैं और कई बार वे सुलभ कॉम्पलेक्स का इस्तेमाल करती है।
ऐसे में यहां पदस्थ कर्मचारी आपराधिक प्रवृत्ति का है या फिर नशे का आदी है यह देखने की फुर्सत किसी के पास नहीं है। इसलिए इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं संचालित सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिला कर्मचारी की अनुपस्थिति प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रही है।