Rewa News: यात्रियों को रुला रही आनंद विहार ट्रेन, सांयकाल साढ़े सात बजे पहुंची रीवा

कोहरे की वजह से आनंद विहार ट्रेन में परेशान हो रहे यात्री

 | 
Rewa

रीवा। लगातार पड़ रहे कोहरे की वजह से आनंद विहार ट्रेन की स्थिति खराब हो रही है। ट्रेन लगातार कई घंटे देरी से चल रही है जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। आज सांयकाल ट्रेन दिल्ली से रीवा आई है जिसकी वजह से पूरा दिन यात्रियों को ट्रेन में परेशान होना पड़ा।


बताया गया है कि घने कोहरे की वजह से आनंद विहार ट्रेन की हालत खराब है। दिल्ली से बीती रात रीवा के लिए रवाना हुई ट्रेन घने कोहरे का शिकार हुई। दिल्ली के बाद गाजियाबाद और अलीगढ़ पहुंचते ही ट्रेन के पहिये थम गये। 


रात में घंटो ट्रेन खड़ी रही जिसकी वजह से आज ट्रेन आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक लेट हुई। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से आज ट्रेन शाम साढ़े सात बजे रीवा पहुंची जिसकी वजह से पूरा दिन यात्रियों को ट्रेन में ही गुजारना पड़ा। जिन यात्रियों को सुबह रीवा पहुंचना चाहिए था वे शाम को किसी तरह रीवा पहुंचे। 


रीवा से बीती शाम रवाना हुई ट्रेन की भी हालत खराब थी। पांच घंटे देरी से आज दिल्ली पहुंची थी। आनंद विहार ट्रेन लगातार कोहरे का शिकार होकर विलंब से पहुंच रही है जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि उत्तर भारत में कोहरे का काफी ज्यादा प्रभाव है जिसकी वजह से ट्रेन लेट हेा रही है।