Rewa News: रीवा के पुलिस कंट्रोल रुम में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की हुई प्रतियोगिता
जोन स्तर पर पुलिसकर्मियों का होगा चयन, चयनित पुलिसकर्मी जायेंगे भोपाल
रीवा। कंट्रोल रुम में आज जोन स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जोन स्तर से पुलिसकर्मी शामिल हुए। प्रतियोगिता में आरक्षक से लेकर एएसआई तक और उपनिरीक्षक से टीआई तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद कंट्रोल रुम में एक स्पाट तैयार किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों को घटनास्थल निरीक्षण और साक्ष्य एकत्र करने के संबंध में अवगत कराया गया।
इस प्रतियोगिता में जो लोग चयनित होंगे उनको फिर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु भोपाल भेजा जायेगा। इस प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों से पुलिसकम्रियों को शामिल किया गया था जिनकी परीक्षा एफएसएल यूनिट रीवा के द्वारा लिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और घटनास्थल निरीक्षण परीक्षा में जांच के उपरांत पुलिसकर्मियों का चयन किया जायेगा।
आरएफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित होती है। प्रतियोगिता में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल होते है। उनमें जिन लोगों का चयन होगा उनको प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल भेजा जायेगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान साइबर सेल प्रभारी वीरेन्द्र पटेल, एफएसएल कर्मचारी जगदीश शर्मा, लोकेश यादव, वीरेन्द्र नामदेव, सतानंद शुक्ला, कमलेन्द्र सिंह, मीनाक्षी पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।