Rewa News: रीवा में परेड का निरीक्षण कर आईजी ने बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास

पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया, वाहनों की हालत देखी

 | 
Rewa

रीवा। आईजी गौरव राजपूत ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। आईजी को पुलिस लाइन में अधिकारियों ने सलामी दी। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से परेड का कमाण्ड कराया और उसकी बारीकियों की जानकारी दी। आईजी ने पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल भी करवाई है।

 


निरीक्षण में आईजी ने पुलिस अधिकारियों से बलवा ड्रिल का पूरा सेटअप जमाने को बोला और उनसे बलवा काबू कैसे करेंगे इसकी जानकारी मांगी। कुछ पुलिसकर्मियों को दंगाई बनाकर पत्थरबाजी कराई गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और हवा में फायरिंग की। इसके बाद लाठी चार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। 

Rewa

आईजी ने सभी लोगों को बलवा ड्रिल के समय क्या-क्या अहतियात बरतनी है इसकी जानकारी दी। बाद में आईजी पुलिस विभाग के वाहनों को चेक करने पहुंचे। निरीक्षण के लिए सारे वाहनों को खड़ा किया गया था जिसकी आईजी ने जांच की और उनकी हालत दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। 


आईजी ने कहा कि पुलिस के पास सीमित संसाधन होते है और उनका इस्तमाल कर हमे बेहतर व्यवस्था देनी होती है। आप लोग बेहतर ढंग से काम करें। पुलिस के सारे कामों को पूरी जि मेदारी से पूरा करें। कोई आपराधी समाज में भय और आतंक का माहौल न बनाने पाए।

Rewa

पुलिस दरबार का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के पुलिस लाइन में पुलिस दरबार का आयोजन भी हुआ। आईजी गौरव राजपूत, एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों से सीधे बातचीत की उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई लोगों ने पुलिस के काम को देखते हुए समस्याएं बताई जिसके संबंध में आईजी ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।