Rewa News: रीवा में आग से जलकर युवक की मौत, घर वालों ने अज्ञात आरोपियों पर जलाने का लगाया आरोप

गोविन्दगढ़ पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंची, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात अपने घर में सो रहा एक युवक आग से जल गया था। आग से उसका पूरा शरीर जल गया था जिस पर घर वाले आनन-फानन में उसको उपचार हेतु अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि आग से जलकर एक युवक की मौत हो गई। ग्राम मड़वा थाना गोविन्दगढ़ निवासी इंद्रलेश पटेल पिता काशी पटेल 35 बीती रात अपने घर में खाना खाकर सोने चला गया। रात में वह अचानक आग से झुलस गए। उसने हल्ला-गुहार किया जिसे सुनकर घर वाले दौड़े। उसको आग से जलता देखकर घर वालों ने तुरंत आग को बुझाया। उसको अपानन-फानन में घर वाले उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए जहां उसकी सांसे थम गई। 


बताया गया है कि घर वालों ने युवक को जिंदा जलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवक रात में घर के अंदर सो रहा था जिसको किसी ने पेट्रोल डालकर जला दिया। आज पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंची और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। युवक को जिंदा जलाया गया था या फिर उसने आत्महत्या की थी इस बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना केा जांच में लिया है।


इनका कहना है-
बीती रात एक युवक आग से जल गया था जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। घर वालों ने युवक को जलाने का आरोप लगाया है। अभी पूरे प्रकरण की विवेचना चल रही है। विवेचना उपरांत आगे  कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद राठौर, थाना प्रभारी गोविन्दगढ़